2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : सोयाबीन खरीद के लिए मिला समर्थन मूल्य, लेकिन खरीद का अभी इंंतजार

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Shiv kumar Jangid

•

Updated: 26 Oct 2018, 2:04 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : सोयाबीन खरीद के लिए मिला समर्थन मूल्य, लेकिन खरीद का अभी इंंतजार

बांसवाड़ा. खरीफ की फसल सोयाबीन को खरीद के लिए सरकारी समर्थन मूल्य तो मिल गया पर, लेकिन सरकारी कांटे को अभी धरतीपुत्रों के समर्थन का इंतजार है। माल की आवक नहीं होने से खरीद केन्द्र परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थिति यह है कि नाम मात्र के किसानों का ही पंजीयन हो पाया है। जिले में इस बार दो खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें एक जिला मुख्यालय स्थित ठीकरिया में आकाशवाणी के सामने स्थित कृषि उपज मण्डी समिति परिसर में तथा दूसरा बागीदारौ में। जिला मुख्यालय के खरीद केन्द्र पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से 15 अक्टूबर से खरीद केन्द्र शुरू किया गया है। यहां खरीद को लेकर दिशा-निर्देशों संबंधी पोस्टर व बैनर भी किसानों की जानकारी के लिए चस्पां किए हुए है, जिनमें खरीद के नियमों आदि की जानकारी दी हुई है, पर अभी किसान इस ओर रुचि दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। आठ दिन में केवल दो किसानों का 18 अक्टूबर को पंजीयन हुआ, जिसमें एक किसान परतापुर का तथा दूसरा जिला मुख्यालय का निवासी है।

3399 रुपए प्रति क्विंटल है मूल्य
केन्द्र सरकार की ओर से सोयाबीन खरीद के लिए समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3399 रुपए निर्धारित किए गए है। इसके लिए खरीद केन्द्र पर बारदाना आदि की व्यवस्था है। केन्द्र पर टैट, कांटा भी पहुंच गया, किसानों के माल की आवक होते ही इसे लगा खरीद शुरू की जाएगी।

ऑनलाइन कराना होगा पंजीयन
किसानों को सोयाबीन को खरीद केन्द्र पर बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा टोकन लेना होगा। इसके लिए उन्हें ई-मित्र या क्रय केन्द्र पर सम्पर्क करना होगा। जिन्स की खरीद के बाद किसानों को भुगतान राजफेड की ओर से आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए किसान अपने बैंक विवरण में बैंक का नाम, खाता नंबर, आईएफसी कोर्ड, मोबाइल नंबर, पासबुक की प्रति आदि भी क्रय केन्द्र पर देने होंगे। खरीद केन्द्र पर फसल बेचान के लिए किसानों से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए है।

ये रहे गुणवत्ता के मापदण्ड
विशेष मानक (एफएक्यू) अधिकतम सहनीय सीमा (प्रतिशत मात्रा)
विजातीय तत्व : 2.00
सिकुड़े, अधपके एवं बदरंग दाने : 5.00
क्षतिग्रस्त दाने, घुण लगे दाने : 3.00
मशीन से क्षतिग्रस्त, कटे, टूटे, ब्रेक दाने : 15.00
नमी : 12.00

ये चाहिए दस्तावेज
गिरदावरी की मूल प्रति
आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड
बैंक पास बुक की प्रति

यह है शर्ते
सरकार के मापदंडानुसार सोयाबीन साफ ग्रेडिंग कर किसान को लाना होगा।
12 प्रतिशत से अधिक नमी वाले सोयाबीन को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
दर सोयाबीन 3399 रुपए प्रति क्विंटल

पंजीयन ई-मित्र, क्रय केन्द्र
तैयारियां है पूरी
केवीएसएस की ओर से खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। जिला मुख्यालय पर 15 अक्टूबर से खरीद केन्द्र शुरू किया गया है। कुछ किसानों का पंजीयन हो पाया है। कई किसान प्रक्रिया के बारे में पूछताछ कर लौट रहे हैं।
नगेन्द्र डिंडोरा, सेल्समैन, खरीद केन्द्र केवीएसएस, बांसवाड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़