2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : कुशलबाग मैदान में गूंज रहे पवन पुत्र के जयकारे, आनंद के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड जारी

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 29 Dec 2018, 2:43 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : कुशलबाग मैदान में गूंज रहे पवन पुत्र के जयकारे, आनंद के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड जारी

बांसवाड़ा. शहर के कुशलबाग मैदान में पवन पुत्र के जयकारे गंूज रहे हैं। सुन्दरकाण्ड के एक-एक दोहे व चौपाई का श्रद्धालु पूरे मन से आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को चौथे दिन भी यहां ऐसा ही नजारा रहा। कार्यकर्ताओं ने अल सुबह पहुंच दैनिक आयोजन की तैयारी की। इसके कुछ ही देर बाद एक-एक कर सैकड़ों श्रद्धालु पाण्डाल में पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ श्रीराम चरित मानस मण्डल की ओर से पांच लाख हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम नाम परिक्रमा एवं 2508 सामूहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पं. नन्दकिशोर शास्त्री ने कहा कि हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड में निस्वार्थता छिपी है। हनुमान ने बिना किसी स्वार्थ के केवल भक्ति की और राम की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। स्वार्थ में मांग होती है और प्रेम में दान होता है। शरीर रोगों को घर है और नित्य हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड पाठ करने वाला सदैव निरोगी रहता है। जैसा कि हनुमान चालीसा में कहा है-नासै रोग हरे सब पीरा जपत निरन्तर हनुमत बीरा।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अनुष्ठान के दौरान ‘आई पूनम नी प्यारी-प्यारी रात..., मेरी प्रीतम के संग होगी मुलाकात... और भोग में - ‘माखन चुरा लिया गोकुल से, मोहन खिला दिया, कन्हैया को माखन खिला दिया.....’ जैसे भजनों पर पाण्डाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विमोर होकर थिरक उठे। मण्डल अध्यक्ष महेश पंचाल ने बताया कि नेश्वर महादेव मण्डल, श्री रामकृष्ण सत्संग मण्डल, प्रदोष मण्डल, गायत्री मण्डल व मोती माता अन्न क्षेत्र समिति एवं मानस मण्डल व मानस महिला मण्डल के सदस्य आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि अनुष्ठान चौथे दिन पन्नालाल माली, हरिलाल टेलर ने पोथी पूजन किया। राधा सखी मण्डल खांदू कॉलोनी की सदस्या, साई बाबा मन्दिर ट्रस्ट के हर्ष कोठारी एवं सदस्य, मातेश्वरी गु्रप के ललित कलाल, नागेन्द्रसिंह, लॉयन्स क्लब के डॉ. युधिष्ठिर त्रिवेदी, निमेश मेहता, कान्तिलाल सेठ, अनूप गुप्ता, यजमान राधाकिशन खन्ना, पवन पटेल, संजय गुप्ता, नगेन्द दोसी, वीरेन्द्र दोसी चावल वाले, बीनादेवी, अरुण नवनीतलाल दोसी, हलवाई सुरेश महाराज, मोहनश्याम शर्मा, अरुण दोसी , राजेन्द्र कंसारा, रत्नबाला उपाध्याय, ईश्वरचन्द्र आचार्य एवं भजन गायक गजेन्द्र पण्ड्या ने व्यासपीठ का स्वागत किया। संचालन अमृतलाल पंचाल ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़