26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara: कलक्टर ने 2 दिन स्थानीय अवकाश के आदेश किए जारी, जानें तारीख

2026 Holiday: बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने वर्ष 2026 के लिए 2 स्थानीय अवकाश घोषित किए है। आदेश के अनुसार 22 सितंबर 2026 को देवझूलनी एकादशी और 13 नवंबर 2026 को मंशाव्रत चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Holiday

फाइल फोटो: पत्रिका

2 Local Holiday Announced: बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने वर्ष 2026 के लिए 2 स्थानीय अवकाश घोषित किए है। आदेश के अनुसार 22 सितंबर 2026 को देवझूलनी एकादशी और 13 नवंबर 2026 को मंशाव्रत चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बांसवाड़ा के सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

होली पर लगातार 4 दिन की मिलेगी छुट्टियां

होली पर भी लगातार 4 दिन का अवकाश मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण कई बैंक, कॉलेज-स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। जिसके बाद 1 मार्च को रविवार और 2-3 मार्च को होली की छुट्टी आएगी। ऐसे में लगातार 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा।

मार्च में मिलेगी इतनी छुट्टियां

मार्च में त्यौहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में 5 दिन रविवार होने के साथ मार्च महीने में कुल 11 छुट्टियां मिल सकती है।

यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

1 मार्च को रहेगा रविवार
2 मार्च को होलिका दहन
3 मार्च को धूलण्डी
8 मार्च को रविवार
15 मार्च को रविवार
20 मार्च को चेटीचण्ड और जुमातुलविदा
21 मार्च को ईदुलफितर (चांद से)
22 मार्च को रविवार
26 मार्च को रामनवमी
29 मार्च को रविवार
31 मार्च को महावीर जयंती