7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग लड़की के शादी से मना करने पर चाचा-चाची ने काटे बाल, चीख सुन दौड़े पड़ोसी

शहर में एक नाबालिग पर शादी का दबाव बनाकर क्रूरता का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा-चाची ने बात नहीं मानने पर मारपीट कर उसके बाल बेतरतीब तरीके से काट डाले। चोटिल किशोरी को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6066378621561451500_x.jpg

बांसवाड़ा. शहर में एक नाबालिग पर शादी का दबाव बनाकर क्रूरता का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा-चाची ने बात नहीं मानने पर मारपीट कर उसके बाल बेतरतीब तरीके से काट डाले। चोटिल किशोरी को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना पर कोतवाली के पुलिस दल ने पहुंचकर पीडि़ता के बयान लिए। इसमें बताया कि बचपन में उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। तब से वह नानी के पास रहकर पली-बढ़ी। छह जून की शाम करीब छह बजे वह चाचा किशन पुत्र शंकर के घर गई। वहां चाचा ने रिश्ता आया होना बताकर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इस पर उसने शादी की अभी उम्र नहीं होना बताकर आगे पढऩे की मंशा जताई, तो चाचा-चाची उखड़ गए। फिर चाचा पकड़े रहा और चाची ने कैंची से उसके सिर के बाल बेतरतीब काट दिए। लात-मुक्कों से मारपीट से उसकी आंख पर भी चोट आई। उसने निकल भागने का प्रयास किया, तो दोनों ने रोककर कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें : शादी से लौट रहे थे पिता-पुत्री, रास्ते में आ गई दर्दनाक मौत

उसकी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने नानी और मामा को सूचना दी, तो वे आए और उसे छुड़ाया। चोटें ज्यादा आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में किशोरी के बयान पर पुलिस ने मारपीट और नाबालिग से क्रूरता पर जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान एएसआई विवेकभानसिंह के जिम्मे किया गया।

यह भी पढ़ें : 40 लड़के-लड़कियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, राजस्थान में बैठकर US में करते थे कांड