2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू होकर कुएं में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जयपुर के मजदूर की बांसवाड़ा में दर्दनाक मौत, दो साथी घायल

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 28 Dec 2018, 11:33 AM IST

banswara

बेकाबू होकर कुएं में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जयपुर के मजदूर की बांसवाड़ा में दर्दनाक मौत, दो साथी घायल

बांसवाड़ा. घाटोल. पीपलखूंट थाना क्षेत्र के कटारों की भै गांव में आरसीसी सेंटिंग के सामान से लदी ट्रॉली ट्रैक्टर सहित कुएं में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली में सवार एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे में जयपुर जिले के सैनीपुरा निवासी हेमराज सैनी पुत्र लीलाराम सैनी की मौत हुई है। हेमराज आरसीसी का कार्य करने वाले ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। गुरुवार शाम को हेमराज, दो अन्य श्रमिक ख्यालीराम व नंदराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में आरसीसी सेंटिंग का सामान लादकर कहीं जा रहे थे। कटारों की भै गांव के निकट सडक़ किनारे ट्रैक्टर बेकाबू होकर ट्रॉली सहित एक बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। इधर ख्यालीराम एवं नन्दराम ट्रैक्टर से कूद गए। इससे दोनों की जान बच गई। इनके हाथ पैरों में चोट आने से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जा कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़