
बांसवाड़ा. जिले में कॉलेज छात्रा का धोखे से अपहरण कर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के साथ मददगार रहे दस अन्य लोगों को नामजद किया। पुलिस के अनुसार खमेरा क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी कार्यालय में मोटागांव इलाके के कुंडली निवासी विकास पुत्र मोतीलाल निनामा और भुंडवई, कातरिया गांवों के तीन महिलाओं सहित 11 जनों के खिलाफ परिवाद भेजा था।
इसमें बताया कि निजी कॉलेज में अध्ययनरत रहने से उसकी आरोपी से पहचान हुई। 16 मार्च, 2023 को विकास और उसका दोस्त प्रभुलाल बाइक से आए और घर से बाहर बुलाकर मुंह पर कपड़ा बांधकर जबरन बाइक पर बैठाकर भुंडवई ले गए। इसके बाद बंधक बनाकर विकास ने यौन शोषण किया। कातरिया में लालशंकर व लाबू के घर भी जबरन ठहराया गया। जबरन शादी करने गढ़ी कोर्ट तक ले गए। शादी संभव नहीं होने पर वापस कातरिया में 15 दिन रखा। इस दौरान भी विकास ने यौन शोषण किया। उसका सुराग पाकर परिजन कातरिया आए तो भांजगड़ा करने की कोशिश की गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सामने आया एक और घोटाला, इस सरकारी भर्ती में 'धांधली' जानकार हर कोई हैरान
आरोप है कि लालशंकर ने भी यौन शोषण का प्रयास किया। 28 अप्रैल को वह मौका पाकर भाग निकली और जानकारी देने पर परिजन उसे घर ले गए। थानाधिकारी हिम्मत बुनकर ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों में भांजगड़ा होने के बाद बात बिगडऩे की जानकारी मिली है। पीड़िता की रिपोर्ट पर मेडिकल मुआयने और कोर्ट में बयान कराने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
Published on:
29 May 2023 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
