2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : 15 दिन में 5 बच्चों की मौत के बाद उड़ी चिकित्सा विभाग की नींद, सीएमएचओ टीम के साथ पहुंचे खेड़पुर, घर-घर किया सर्वे

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : 15 दिन में 5 बच्चों की मौत के बाद उड़ी चिकित्सा विभाग की नींद, सीएमएचओ टीम के साथ पहुंचे खेड़पुर, घर-घर किया सर्वे

बांसवाड़ा : 15 दिन में 5 बच्चों की मौत के बाद उड़ी चिकित्सा विभाग की नींद, सीएमएचओ टीम के साथ पहुंचे खेड़पुर, घर-घर किया सर्वे
बांसवाड़ा. कुशलगढ़. उपखंड के खेड़पुर गांव में 15 दिनों में 5 बच्चों की मौत का मामला सुर्खियों में आने के बाद सोमवार को विभाग पूरी रतह सक्रिय हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया और टीम बनाकर 69 ग्रामीणों की जांच के अलावा कुछ ग्रामीणों के खून के नमूने लिए।

69 ग्रामीणों की जांच, लिए खून के नमूने
सीएमएचओ पृथ्वीराज मीणा ने कुशलगढ़ बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र उज्जैनिया चिकित्सकों की टीम के साथ गांव में प्रभावितों से जानकारी ली। उज्जैनिया ने बताया कि टीमेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. भरत त्रिवेदी व रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. संदीप के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित कर गांव में घर घर जाकर 24 बच्चों सहित 69 मरीजों की जांच की तथा 25 मरीजों के खून नमूने लिए तथा दवा दी। जांच में सर्दी- जुकाम, खुजली व वायरल बुखार के मरीज अधिक पाए गए।

गंभीर बच्चों की हालत में सुधार
डॉ. उज्जैनिया ने बताया कि तीन गंभीर बच्चों की हालत में सुधार है। गांव में संबंधित एएनएम व एलएचवी को लगा दिया है। जब तक स्थिति पूरी नियंत्रण में नहीं आ जाती तब तक टीम प्रतिदिन घर घर जाकर जांच कर दवा देगी। खून नमूनों की जांच की रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आने के बाद ही संक्रमण के बारे में पता चल पाएगा।

13 सितम्बर से थी विभाग को सूचना
खेड़पुर में बच्चों की मौत की जानकारी विभाग के पास 13 सितम्बर से थी। लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। जब मामला सुखियों में आया तो सोमवार को सीएमएचओ गांव पहुंचे। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. पृथ्वीराज मीणा का कहना है कि वे विशेष कार्य से जोधपुर गए थे। लेकिन उन्होंने टीम को जांच करने के लिए निर्देशित किया था।

Story Loader