10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : राज्यमंत्री और विधायक के बागी तेवर कायम, निनामा बोले-‘मुख्यमंत्री का फोन आया था, फिर भी लडूंगा निर्दलीय’

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
banswara

राजस्थान का रण : राज्यमंत्री और विधायक के बागी तेवर कायम, निनामा बोले-‘मुख्यमंत्री का फोन आया था, फिर भी लडूंगा निर्दलीय’

बांसवाड़ा. जिले में टिकट नहीं मिलने से बागी चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन भरने वाले घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा ने स्पष्ट किया है कि वे निश्चित रूप से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री का फोन आया था। नामांकन वापस लेने को लेकर कुछ देर बात की थी, लेकिन मैंने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के हित में ही निर्दलीय चुनाव लडूंगा। निनामा ने बताया कि सीएम से स्पष्ट कह दिया है कि आप हमारी नेता हो और जीतने पर आपके ही साथ ही रहूंगा। घाटोल क्षेत्र में पार्टी को लेकर चिंता है, इसलिए ही चुनाव लड़ रहा हूं। चुनाव में यह भी तय हो जाएगा कि वोट किसके ज्यादा आते हैं।

राजस्थान का रण : यह है हमारे पिछड़े जिले बांसवाड़ा के करोड़पति उम्मीदवार, साल दर साल बढ़ती गई इनकी संपत्ति

पार्टी ने जानबूझकर टिकट काटा
इधर, टिकट नहीं मिलने से खफा पंचायतीराज राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने अभी भी साफ तौर पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वे निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में डटे रहेंगे अथवा नामांकन वापस लेंगे। वे बुधवार को भी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों से मिलते-जुलते रहे। एक जगह तो बैठक में रावत ने यहां तक कहा कि आमजन का काम किया गया। किसानों के हित में सोचा गया। हित की बात की तो कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। ऐसे में उन लोगों की मिलीभगत से पार्टी ने जानबूझकर मेरा टिकट काटा है।

एक प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा
बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत नाम वापसी के पहले दिन बांसवाड़ा जिले में गढ़ी सीट से एक प्रत्याशी निर्दलीय निपेश डामोर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। प्रत्याशी तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद विधानसभावार चुनाव मैदान में शेष रहे प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।