20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के लिए सत्ता बचाने की परीक्षा, कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने की चुनौती

Banswara Latest Hindi News : कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव 2021
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा के लिए सत्ता बचाने की परीक्षा, कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने की चुनौती

भाजपा के लिए सत्ता बचाने की परीक्षा, कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने की चुनौती

कुशलगढ़. जैसे जैसे नगर पालिका चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे चुनाव प्रचार तेज होने लगा है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ ही निर्दलीयों ने भी मैदान मारने के लिए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क में जुट गए है। इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित होने से सभी की निगाहें वार्ड नं ् 6, 7, 12 ओर 17 पर टिकी हुई है क्योंकि इन्ही वार्डो से जीत कर आने वाला कोई एक उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर काबिज होगा। हालांकि दोनों दलों ने अभी तक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा नही की है। इस बार पालिका अध्यक्ष कौन बनेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, परन्तु कांग्रेस की ओर से बड़ा चेहरा पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेश चरपोटा है जो वार्ड 12 से मैदान में है। वहीं वार्ड 17 से चुनाव लड़ रहे दिनेश को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। भाजपा की ओर से वार्ड 12 से चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद जितेंद्र अहारी ओर वार्ड 17 से बबलू मईड़ा। ये ही दो ऐसे उम्मीदवार है जिन्हें भाजपा का बोर्ड बनने पर अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस बार टिकट वितरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। प्रत्याशियों की हार-जीत का सीधा असर इन दिग्गजों पर पड़ेगा। पीसीसी सदस्य और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हंसमुखलाल सेठ, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रजनीकान्त खाब्या, पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व पार्षद दिनेश परिहार, पूर्व पार्षद सारिका टेलर आदि दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग