10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी

Coronavirus Updates, Covid-19 Test In Banswara : डूंगरपुर भेजे 88 नमूनों की जांच दूसरे दिन रही लंबित, जिले में कोरोना के एक्टिव और नेगेटिव 2-2 मरीजों का उपचार जारी

2 min read
Google source verification
आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी

आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी

बांसवाड़ा. तीन दिन तक कोरोना संक्रमितों की सूचनाओं से दौड़भाग के बाद शनिवार का दिन कुछ राहत का रहा, जबकि बांसवाड़ा से भेजे सभी 88 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आने से नए केस की जानकारी शून्य रही। इस बीच, जिला अस्पताल में नवस्थापित लैब पूरी तरह तैयार होने से अब सोमवार से कोरोना टेस्ट के लिए डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज पर निर्भरता खत्म होने के आसार हैं। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में शनिवार तक 4 हजार 103 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3 हजार 811 नेगेटिव रहे। इनमें 94 पॉजिटिव में से 88 उपचार के बाद घर लौट चुके हैं, वहीं दो का निधन हो गया। शेष दो पॉजिटिव और दो पॉजिटिव ने नेगेटिव हो चुके रोगियों का उपचार जारी है। इनके अलावा 88 नमूनों की जांच रिपोर्ट शाम तक डूंगरपुर से नहीं मिली है। अभी जिले में शहर के बाहुबली कॉलोनी और भावसारवाड़ा के अलावा खोरापाड़ा फेफर, गढ़ी, खेड़ा और कुमजी का पारड़ा कुल छह कन्टेंटमेंट जोन में विभागीय टीमें सक्रिय हैं।

VIDEO : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी जनता की कमर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, जानिएं क्या है दाम...

500 रिएक्शन किट आए, अब यहां जांच की तैयारी
इधर, एमजी अस्पताल में बनाई लैब में अभ्यास रन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। उप नियंत्रक विरेंद्र चरपोटा ने बताया कि उदयपुर से भेजे 50 किट का इस्तेमाल प्रेक्टिस में किया गया। अब तक यहां किए टेस्ट के नतीजे शत प्रतिशत सही पाए गए हैं। इस बीच, उदयपुर से 500 रिएक्शन किट और मिले हैं, वहीं कुछ संसाधन डूंगरपुर से मंगवाए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सराफ ने बताया कि अब फिलहाल संसाधनों और मैन पावर पूरा होने से सोमवार से सेंपल डूंगरपुर भेजने के बजाय यहीं पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लैब के लिए एक पैथोलॉजिस्ट डॉ. बिहारीलाल मीणा को बांसवाड़ा भेजा गया है। यहां उनके साथ तीन डॉक्टरों की टीम और दस टेक्निशियन अब डेडिकेटेड टेस्ट के लिए जुटेंगे।

बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

खेड़ा और कुमजी का पारड़ा में घर-घर जांच
परतापुर. गढ़ी क्षेत्र के खेड़ा एवं कुमजी का पारड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर सर्वे में जुटी है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका रोत ने बताया कि खेड़ा में अब तक 268 घरों की सर्वे कर एक हजार एक सौ चौसठ लोगों की जांच की गई। इनमें 157 लोग हाई रिस्क मिले हैं। इसी क्रम में कुमजी का पारड़ा में तीन टीमों ने 89 घरों की सर्वे कर 442 लोगों की जांच की। इसमें 9 लोग हाई रिस्क मिले हैं। दोनों गांवों में निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों कोरोना पोजेटिव के सम्पर्क में आये 31 लोगों के सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।यूडी-117 परतापुर. कुमजी का पारड़ा में सर्वे करते चिकित्साकर्मी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग