28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा की पांच सीटों में दो में कांग्रेस तो दो में बीएपी को बढ़त

Rajasthan Assembly Election 2023 Results : पहले राउंड की मतगणना : बांसवाड़ा में पांचों विधानसभा क्षेत्र में बागीदौरा से कांग्रेस, कुशलगढ़ से रमीला आगे, बांसवाड़ा और घाटोल में से बीएपी, गढ़ी में भाजपा को बढ़त

less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा की पांच सीटों में दो में कांग्रेस तो दो में बीएपी को बढ़त

बांसवाड़ा की पांच सीटों में दो में कांग्रेस तो दो में बीएपी को बढ़त

बांसवाड़ा के पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू हो गई है। यहां की पांच सीटों में दो में कांग्रेस तो दो में बीएपी चल रही है आगे। गढ़ी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को बढ़त। बागीदौरा से कांग्रेस के महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, बांसवाड़ा से बीएपी के हेमंत राणा आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों के अनुसार बांसवाड़ा की पांच सीटों में दो में बीएपी पार्टी प्रत्याशी आगे चले रहे हैं। घाटाले में बीएपी के प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे, लेकिन ताजा आंकड़ों में घाटोल विधानसभा में कांग्रेस काे बढ़त मिलती दिख रही है।

जब कि बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में चार हजार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बांसवाड़ा में बीएपी के प्रत्याशी हेमंत राणा 2800 वोटों से आगे, घाटोल बीएपी प्रत्याशी अशोक कुमार पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जब कि कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया चार हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के अंतर्गत बांसवाड़ा जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतगणना आरंभ हो गई है। जिला मुख्यालय पर मतगणना केंद्र श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद्र शर्मा के निर्देशन में मतगणना प्रक्रिया आरंभ हुई।

बांसवाड़ा जिला
पहला राउंड
बांसवाड़ा सीट
बीएपी 2864
कांग्रेस 2584
भाजपा 2778
......
घाटोल
बीएपी- 5148
कांग्रेस 2512
भाजपा 1522
......
बागीदौरा
बीएपी 2947
कांग्रेस 4216
भाजपा 731
.......
गढ़ी
भाजपा 3799
बीएपी 973
कांग्रेस 2868
.......

कुशलगढ़
कांग्रेस - 3298
भाजपा - 2595
बीएपी - 2358