27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले बजरंग दल की चेतावनी, खुलेआम घूमते मिले प्रेमी तो अंजाम होगा ऐसा…

www.patrika.com/banswara-news

less than 1 minute read
Google source verification
banswara

सावधान! वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले बजरंग दल की चेतावनी, खुलेआम घूमते मिले प्रेमी तो अंजाम होगा ऐसा...

बांसवाड़ा. प्रेमियों के लिए फरवरी माह में आने वाला वेलेंटाइन डे काफी खास होता है वहीं देश में बजरंग दल हमेशा वेलेंटाइन डे का विरोध करता आया है। मंगलवार को बजरंग दल की बैठक विभाग संयोजक मोतीलाल पटेल के सान्निध्य में भारत माता मंदिर में हुई। इसमें विदेशी व पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने वालों का विरोध करते हुए कहा कि वेलेंटाइन डे का भी संगठन विरोध करेगा। जिले में कही भी खुलेआम घूमते प्रेमी युगल के पकड़े जाने पर उनके अभिभावक को बुलाने पर ही छोड़ जाएगा। इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट आदि में भी तलाशी ली जाएगी और किसी भी प्रकार की अवांछित हरकत पाई जाने पर बक्शा नहीं जाएगा। बैठक में जिला संयोजक गोपी पहलवाल, विकाससिंह, विवेक, निखिल, अमन, मयंक, अजय, भव्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बजरंग दल पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे का कई वर्षों से विरोध करता आ रहा है साथ ही उनका कहना है कि भारत में वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।