
बांसवाड़ा : कलक्टर की गाड़ी पर कलक्ट्री भवन के छत से गिरा प्लास्टर, घबरा उठे आसपास खड़े लोग और...
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय पर पॉर्च में खड़ी कलक्टर की गाड़ी पर बुधवार को छत से प्लास्टर आ गिरा। गनीमत रही कि इससे कार को स्क्रेच आने के सिवा कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए वाकये से आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और चालक घबरा उठे। शाम करीब चार बजे हुए घटनाक्रम पर हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने तवज्जो नहीं दी, लेकिन यहां छत से बारिश में पानी टपकने और छत की सीलन बनी रहने से कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।
गौरतलब है कि यहां पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर अधिकारियों से हालात बताए। तब जल्द ही दुरुस्ती की बात कही गई, लेकिन बात आई-गई हो गई। उसके बाद अब फिर प्लास्टर गिरने की घटना हुई है।
Published on:
20 Aug 2020 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
