13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

लम्बे अर्से के बाद पूरा होगा सपना, 30 सितम्बर बांसवाड़ा के लिए बन जाएगा यादगार

less than 1 minute read
Google source verification
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा में बहुप्रतिक्षित मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसके साथ केंद्र प्रवर्तित योजना में 260 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के पहले फेज का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि दो साल पहले दिसंबर में कॉलेज के लिए 35 बीघा जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद अन्य कॉलेजों के साथ बांसवाड़ा के लिए गत वर्ष केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए और फिर राज्य सरकार ने भी 35.5 करोड़ रुपए आवंटित किए, लेकिन राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के अधीन आगे प्लानिंग पर काम मंथर गति से चला।

नक्शे बनाकर आगे टेंडर प्रक्रिया में देरी के बीच, यहां भूमि की और जरूरत पर जिला प्रशासन ने प्रयास किए, वहीं जिला अस्पताल के विस्तार को लेकर भी कार्ययोजना बनी। इसके चलते अब कॉलेज के लिए अधिकृत एजेंसी एचएससीसी का काम कुछ गति में आया और अब आधारशिला रखी जा रही है। पहले फेज में यहां मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक, सडक़ों, आवास सहित विभिन्न कार्यों पर 140 करोड़ खर्च होंगे।

कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के चलते सीमित स्तर पर सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में होगा। इसे लेकर बुधवार को कलक्टर अंकितकुमारसिंह ने एमजी अस्पताल का जायजा लिया। पीएमओ डॉ. रवि उपाध्याय ने बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में टीएडी मंत्री अर्जुन बामणिया, सांसद कनकमल कटारा, जिले के सभी विधायक, सभापति, प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद मंदारेश्वर के करीब मेडिकल कॉलेज की साइट पर पौधरोपण का कार्यक्रम होगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग