13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

Pregnant woman delivery on road : रैफर गर्भवती नहीं पहुंच पाई कुशलगढ़, रास्ते में पीएचसी के बाहर ही प्रसव, मोहकमपुरा पीएचसी में तवज्जो नहीं देने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

बांसवाड़ा. कुशलगढ़ ब्लॉक की छोटी सरवा सीएचसी से सोमवार को रैफर एक गर्भवती की जान संकट में आ गई, जबकि रास्ते में तबियत ज्यादा बिगडऩे पर परिजनों को उसे मोहकमपुरा पीएचसी ले जाना पड़ा। यहां स्टाफ ने मदद से इनकार कर दिया तो पीएचसी के बाहर ही प्रसव हो गया। गनीमत रही कि प्रसूता और नवजात सुरक्षित रहे। बाद में उन्हें कुशलगढ़ सीएचसी भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार वाकया सुबह करीब सात बजे करणघाटी गांव की गर्भवती कांतू पत्नी मानसिंग के साथ हुआ। प्रसव पीड़ा पर उसे सास मैना और अन्य परिजन छोटी सरवा सीएचसी ले गए। जांच के बाद कांतू को कुशलगढ सीएचसी के लिए रैफर किया, तो परिजन उसे निजी वाहन से कुशलगढ़ के लिए रवाना हुए। रास्ते में तकलीफ बढ़ी तो वाहन मोहकमपुरा आदर्श पीएचसी ले जाया गया। यहां स्टाफ ने बिना कुछ देखे-जांचे प्रसूता को कुशलगढ़ ले जाने का कहकर बाहर निकाल दिया। इसके चलते पीएचसी के परकोटे के बाहर प्रसूता आधे घंटे तक तड़पती रही। बाद में करणघाटी निवासी वागजी, मोहकमपुरा के पप्पूभाई आदि ने आड़ की और सास मैना ने बहू का वहीं प्रसव कराया। बच्ची जन्म लेने के बाद भी पीएचसी से किसी कार्मिक ने मदद नहीं की।

बांसवाड़ा : अवैध संबंध पर युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर किया कुल्हाड़ी से वार, सगे भाई को उतारा मौत के घाट

बढ़ते जनाक्रोश पर चेते, पुलिस ने साथ रहकर भिजवाया कुशलगढ़
मामले पर मोहकमपुरा सरपंच के पिता नारजी भाई और अन्य ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने मौके पर रोष जताने के साथ मोहकमपुरा पीएचसी की दुर्दशा को लेकर विधायक रमीला खडिय़ा और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। बाद में बवाल बढऩे की आशंका पर पाटन पुलिस भी चेती। हालांकि तब तक परेशान प्रसूता के परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर लौट गए। बाद में पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर जच्चा-बच्चा को कुशलगढ़ अस्पताल भिजवाया। हालांकि शाम को प्रसूता के परिजनों ने भर्ती रखने से इनकार कर दिया और सभी घर लौट गए।

बीसीएमएचओ को दिए जांच के निर्देश
छोटी सरवा सीएचसी और मोहकमपुरा पीएचसी दोनों जगह संस्थागत प्रसव सुविधा है। इसके बाद भी प्रसूता को परेशानी क्यों हुई, इसकी जांच के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. हीरालाल ताबियार सीएमएचओ, बांसवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग