जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 10 दिसंबर को होगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में इसके लिए प्रशिक्षण का दौर चल रहा है। यह अभियान उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का दूसरा चरण है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि जिले में 3 लाख 2 हजार 239 बच्चों को कवर किया जाएगा। जीरो से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को दवा पिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस दिन यदि कोई बच्चा मेहमान आया हो या अन्य राज्य का भी हो तो उसे बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यवाहक आरसीएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने बताया कि जिले में इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे भी करेगी। लगभग 3 लाख 22 हजार 870 घरों में सर्वे भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का उददेश्य यहीं है कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा से न छूटे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सख्त निर्देश दिए है।
डब्लयूएचओ प्रतिनिधि डॉ अक्षय व्यास ने बताया कि सभी ब्लॉक अपने अपने क्षेत्र के माइक्रोप्लान अनुसार विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल बनान के भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र. में 17933, कुशलगढ़ शहर में 1475, आनंदपुरी में 25974, बागीदौरा में 32576, छोटी सरवन में 18021, गढ़ी में 41213, घाटोल में 58647, कुशलगढ़ ब्लॉक में 33348, सज्जनगढ़ में 31891, तलवाड़ा ब्लॉक में 41161 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है।