11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की सभा तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर आवागमन ठप, दस-दस किलोमीटर दूर फंसे वाहन

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
rahul in rajasthan

राहुल का वागड़ मोह, आदिवासी वोटों पर नजर

#राजस्थान _का_रण : राहुल की सभा तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर आवागमन ठप, दस-दस किलोमीटर दूर फंसे वाहन, पैदल पहुंच रहे लोग

डूंगरपुर. बांसवाड़ा. सागवाड़ा. राहुल गांधी की सभा से पहले ही हजारों की तादाद में भीड़ सागवाड़ा पहुंचने वाले मार्गों में फंसी हुई है। बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर मार्ग पर हाल बेहाल है। मार्गों में वाहनों की कतारों से सारी व्यवस्थाएं बेकाबू हो गई हैं। हाल यह है कि जनता वाहन को सभा स्थल से दस किलोमीटर दूर तक छोड़ कर पैदल ही निकल पड़े हैं। बांसवाड़ा मार्ग पर वाहन माही पुल से रैंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यहां आधे घंटे में बमुश्किल एक किलोमीटर वाहन आगे खिसक रहे हैं। आसपुर मार्ग पर सरौदा और पाड़वा तक से वाहन फंसे हैं।

डूंगरपुर मार्ग पर दोपहर डेढ़ बजे तक नंदौड से वाहनों का आगे बढऩा मुश्किल हो गया है। पुलिस ने पार्किग की व्यवस्था की। पर, यहां तक वाहनों के पहुंचने के सारे रास्तों को भूला दिया। सैकड़ों वाहन बीच सडक़ फंसे हुए हैं और इनको दिशा देने के लिए कोई पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आ रहा है। इक्का-दुक्का पुलिस नजर आ रही है, पर वो भी वाहनों के रेले देखकर चुप रहने में ही अपनी खेरियत समझ रहे हैं।

आमजन हो रहे है परेशान
गांधी के दौरे से सभा स्थल पर पहुंचने वालों से ज्यादा आम यात्राी परेशान हो रहा है। सैकड़ा के तादाद में अपने गांव-शहर जाने वाले यात्री इस सभा का शिकार हो गए हैं। कई महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चेे भी खासे परेशान हैं।

सागवाड़ा पहुंचे राहुल
कुछ देर पहले ही हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ सभा स्थल पर पहुंचे। जहां गायत्री मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल ने नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।