11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi LIVE: मंच पर राहुल-पायलट में लंबी मंत्रणा, भाषण सुनने से पहले ही कई लोग रवाना

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
rahul gandhi rajasthan

बांसवाड़ा. डूंगरपुर. सागवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सागवाड़ा रैली को लेकर कांग्रेस खेमा काफी उत्साहित है। दिल्ली से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचकर राहुल गांधी ने कुछ देर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ मंत्रणा की। सभी वहां से सागवाड़ा के लिए रवाना हुए और कुछ देर पहले ही सभा स्थल पर पहुंचे। जहां मौजूद कांग्रेस के नेताओं व जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद वह सभा स्थल के समीप बने गायत्री मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इधर सभा स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है और लोगों के आने का क्रम जारी है। सागवाड़ा के आसपास के कई मार्गों पर जाम के हालात बने हुए है।

बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, सचिव विवेक बन्सल, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूड़ी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सागवाड़ा पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। पायलट एवं जोशी ने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में जाकर सभा के लिए अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सागवाड़ा की संकल्प रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए तथा गांवों में सम्पर्क कर अधिक लोगों को रैली में लेकर आएं। रैली को सफल बनाने के जिलाध्यक्ष खोड़निया टीम के साथ जुटे हुए हैं। पदाधिकारियों की ओर से तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए वागड़ एवं मेवाड़ के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान, अग्रिम संगठन तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय नेताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुनर्वास कॉलोनी स्कूल खेल मैदान, आदित्य विहार, फ्लॉवर किड्स स्कूल, ज्ञायक कॉलेज खेल मैदान, पंचवटी सहित 15 स्थानों पर वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

लोगों से उतरवाए काले कपड़े
इधर सभा स्थल पर लोगों के पहुंचने का क्रम जारी है वहीं जो लोग काले रंग के कपड़े पहनकर सभा स्थल पर पहुंच रहे है उनके काले कपड़े उतरवाए गए। पुरुषों के शर्ट, टीशर्ट तो युवतियों के काले रंग के दूपट्टे भी उतरवा दिए गए। कांग्रेस को सभा में भारी भीड़ आने की उम्मीद है।