
Video : राजस्थान गौरव यात्रा : सभा में भीड़ देख सीएम बोली- ये इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में विकास हुआ है
बांसवाड़ा. घाटोल. राजस्थान गौरव यात्रा के तहत घाटोल में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने लोगों की मौजूदगी पर कहा कि ये इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में विकास हुआ है। सीएम ने संबोधन के बीच घाटोल पंचायत समिति के कानजी का गड़ा लाभार्थी कन्हैयालाल को मंच पर बुलाकर पीएम आवास, उज्जवला योजना, पेंशन योजना, भामाशाह स्वास्थ बीमा योजना, मनेरगा आदि की जानकारी ली। साथ ही घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा को मंच पर बुलाकर घाटोल में हुए विकास कार्यों के बारे में हामी भरवाई। सभा में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विधायक निनामा भाजपा की नींव है। इस दौरान सीएम ने संतों से आशीर्वाद भी लिया।
ये भी रहे सभा में मौजूद
सभा के दौरान सांसद मानशंकर निनामा, विधायक नवनीतलाल निनामा, संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, सुरेश रावत, ओमपालीवाल, भगवतपुरी, प्रकृति खराड़ी, प्रधान हरेन्द्र निनामा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पंचाल, जिला महामंत्री उपप्रधान ऋषभ शाह, भावना उपाध्याय, जगमालसिंह, वीर बहादुरसिंह, नरेन्द्र वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष घाटोल पारसमल जैन, मण्डल अध्यक्ष गनोड़ा यदुनाथ सिंह चुण्डावत, लोकेन्द्रसिंह चन्द्रावत, राजेन्द्र गर्ग, अमरसिंह सायावत, कांतिलाल, कन्या कुमारी, विद्या देवी, सरपंच मणिदेवी, भावना देवी, शिवाराव, राजेश कलाल, विशाल सेठिया, प्रदीप पंचाल आदि मौजूद रहे। गाडलिया समाज की महिलाओं ने चुनर ओढ़ाई। संचालन पूंजीलाल गायरी ने किया। गौरवयात्रा का नरवाली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। यहां मोहित जैन, विक्रमसिंह, सरपंच मणिदेवी, आजम खान, रंगजी मईड़ा, ईश्वर निनामा, हरीश कलाल मौजूद रहे। घाटोल में जैन समाज ने स्वागत किया।
ये थी उम्मीदें
गनोड़ा. गौरवयात्रा से गनोड़ा में पंचायत समिति कार्यालय सहित विभिन्न घोषणाओं की ग्रामीणों को उम्मीदें बांध रखी थी लेकिन अधूरी रह गई। गनोड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पंचायत समिति कार्यालय खोलने को लेकर बातचीत भी की। लोगों की अंतिम छोर पर माही का पानी नहीं पहुंचने एवं जगह-जगह सीपेज की समस्या से निजात की मांग की तो सीएम ने कहा कि इसे दिखवाएंगे।
खमेरा. मुख्यमंत्री के घाटोल में आम सभा के बाद धरियावद पहुंचने के पूर्व में तय कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत को खड़े थे, लेकिन विधायक पुत्र के निधन के बाद सडक़ मार्ग से सीएम का जाना नही हो पाया। इससे कार्यकर्ता इंतजार ही करते रह गए। इधर, सडक़ मार्ग से यात्रा में गृहमत्री गुलाबचंद कटारिया ही पहुंचे। गौरतलब है कि सवनिया, बरोड़ा, खमेरा, रूपजी का खेड़ा, डूंगरिया आदि गांवों में लोगों ने स्वागत की तैयारियां कर रखी थी।
Published on:
09 Aug 2018 02:42 pm
