2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: वह आया और पति का शव चारपाई पर लिटाकर चला गया, 7 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मोटागांव थाना क्षेत्र के बूढ़ा बस्सी गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने इसे बताते हुए आरोप लगाया कि गांव के एक सेठ ने मजदूरी के बहाने पति को बुलाया और बाद में उसका शव घर पर छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
radha

मृतक की पत्नी राधा, फोटो- पत्रिका

बांसवाड़ा। मोटागांव थाना क्षेत्र के बूढ़ा बस्सी गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने इसे बताते हुए आरोप लगाया कि गांव के एक सेठ ने मजदूरी के बहाने पति को बुलाया और बाद में उसका शव घर पर छोड़ दिया। पुलिस ने शाम तक परिजनों की ओर से रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कही है, हालांकि मामला एसपी स्तर तक पहुंच चुका है।

बूढ़ा बस्सी निवासी कुबेर की पत्नी राधा ने बताया कि उसका पति रविवार शाम गांव के ही एक सेठ के बुलाने पर लकड़ी लाने गया था। रातभर वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह सेठ का ट्रैक्टर चालक घर आया और कुबेर को चारपाई पर लिटाकर चला गया। पूछने पर कहा गया कि कुबेर ने शराब पी रखी थी, नशे में ट्रैक्टर से गिर गया। पहले गनोड़ा अस्पताल ले गए, फिर वहां से महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी बोली- शरीर पर चोटों के निशान

मृतक की पत्नी राधा का आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत उसके पति की हत्या की गई है। उसने बताया, शव पर मिट्टी लगी थी, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। पैर से खून भी बह रहा था। अगर ट्रैक्टर से गिरा था, तो इतनी देर तक अस्पताल में रखकर परिजनों को क्यों नहीं बताया?

घर एकत्र हुए लोग, बातचीत में नहीं निकला हल

घटना की जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पर एकत्र हो गए। सोमवार शाम तक दोनों पक्षों में कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक कुबेर मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह सात बच्चों का पिता था, जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी महज सात साल की है।

यह भी पढ़ें : खुशबू बनकर जो महकती थी, वो यादों में रह गई, रोते-रोते ससुर ने कही ऐसी बात, आप भी हो जाएंगे भावुक

सूचना मिलने पर हमने शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अब तक परिजनों से कोई लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। एसपी कार्यालय को हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दी है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामसिंह, थानाधिकारी, मोटागांव

Story Loader