परतापुर: युवाओं ने सराहा ‘शुद्ध का युद्ध’
गढ़ी स्थित पीएसपी कॉलेज में युवाओं को राजस्थान पत्रिका के ‘शुद्ध का युद्ध’ का अभियान से अवगत कराया गया। इसके तहम उन्हें सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई और उनसे बचने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान युवाओं को मतदान करने एवं मतदान के प्रति अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्रबंधक विशेष पंड्या, निदेशक देवेंद्र व्यास, हितेश भट्ट, छत्रपाल सिंह, चूड़ामणि भट, मयंक चतुर्वेदी्, प्रदीप मेहता, मधुकर उपाध्याय, दीपक जोशी सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने शपथ ली।