2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

मेगा ट्रेड फेयर में महिलाओं ने खरीदा शृंगार का सामान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 24 Jul 2019, 5:54 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

बांसवाड़ा. डूंगरपुर रोड स्थित खेल मैदान में राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनर्शिप में चल रहे पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में मंगलवार को चौथे दिन ग्राहकों की भारी भीड़ रही। साज-सज्जा की सामग्री की स्टालों पर महिलाओं, युवतियों की भीड़ रही। उन्होंने अपनी-अपनी पसंद की सामग्री खरीदी। दोपहर बाद से जैसे ही मेला परिसर ग्राहकों के लिए खोला गया, ग्राहकों की भीड़ बढऩा शुरू हो गई। संध्या होते-होते मेले में खासी भीड़ जुट गई। महिला-पुरुष, युवक-युवतियों, बच्चों ने अपने परिजनों के साथ ट्रेड फेयर का लुत्फ उठाया।

बांसवाड़ा में है MS Dhoni की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, सन्यास की खबरों और वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने के निर्णय से सभी में निराशा

किसी ने खरीदारी की तो किसी ने खाद्य सामग्री का स्वाद चखा। बच्चों के मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। देररात तक मेले में भीड़ नजर आई। मेले में सौन्द्रय प्रसाधन, रेडिमेड वस्त्र, खाद्य सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घर का सजावटी, इलेक्ट्रिक सामान, फर्नीचर, मोबाइल, ऑटोमोबाइल्स, प्लास्टिक व चमड़े के उत्पाद, ऑफिस व कमरों के लिए कालीन, कार्पेट, हैण्डलूम, हैण्डीक्रॉफ्ट समेत कई प्रकार के उत्पाद से स्टॉलें सजी हैं। हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स भी लोगों को लुभाने रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़