10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : दूसरे दिन भी थमे रहे रोडवेज के पहिए, कार्मिकों ने बस स्टैण्ड पर चलाया सफाई अभियान

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
banswara

Video : बांसवाड़ा : दूसरे दिन भी थमे रहे रोडवेज के पहिए, कार्मिकों ने बस स्टैण्ड पर चलाया सफाई अभियान

बांसवाड़ा. राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्मिकों की हड़ताल के दूसरे दिन यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस कारण बड़ी संख्या में यात्री निजी बसों या अन्य साधनों के सहारे ही यात्रा कर सके। गौरतबल है कि विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से रेाडवेज कार्मिकों के हड़ताल पर उतरने के कारण बांसवाड़ा आगार से बसों को संचालन ठप रहा। वहीं, वर्कशॉप के बाहर धरने पर बैठे कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाती की।

आज भी हड़ताल जारी
संगठन पदाधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता नहीं हो सकी है। जिस कारण संगठन की ओर से हड़ताल जारी रखने के निर्देश मिले हैं। संगठन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के निर्देशों पर ही हड़ताल वापस ली जाएगी। कोई निष्कर्ष न निकल पाने के कारण मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों ने की सफाई
एक ओर हां संयुक्त मोर्चा के कार्मिक हड़ताल पर उतरे हैं। वहीं, दूसरी हड़ताल पर न रहने वाले कार्मिकों ने बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया। इस संबंध में बांसवाड़ा आगार प्रबंधक रवि कुमार मेहरा ने बताया कि हड़ताल के कारण बसों का संचालन ठप है। इसलिए बस स्टैंड की सफाई की गई। वे कार्मिक जो हड़ताल पर नहीं हैं। उन्होंने मिलकर पूरे बस स्टैंड की सफाई की और बस स्टैंड को दुरुस्त किया।

रेस्टा का धरना व हल्ला बोल
बांसवाड़ा. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अपनी मांगों को लेकर 18 सितंबर को शिक्षा निदेशालय में धरना व हल्ला बोल का आगाज करेगा।संगठन के आशीष उपाध्याय ने बताया कि रेस्टा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय की पालना में बीकानेर निदेशालय के सामने 23 सितंबर तक क्रमिक धरना दिया जाएगा। मांगों पर कोई विचार नहीं होने पर 24 से आमरण अनशन किया जाएगा।18 सितम्बर को जिलाध्यक्ष गोविंद पाटीदार के नेतृत्व में बांसवाड़ा जिले के कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। इसके लिए दल सोमवार को रवाना हुआ। इससे पहले हुई बैठक में करणसिंह अड़, रामलाल निनामा, जितेंद्र यादव, रणधीर व्?यास , जोधा सिंह, दिनेश गरासिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।