9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

निकाली रैली, तंबाकू मुक्त राजस्थान का दिया संदेश

सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ Rally, tobacco, tobacco free Rajasthan, Health Department

Google source verification

बांसवाड़ा. तंबाकू मुक्त राजस्थान-तंबाकू मुक्त बांसवाड़ा का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली गुरूवार को निकाली गई। रैली को सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार एवं पीएमओ डॉ खुशपाल सिंह ने महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राएं, आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए। तंबाकू से हाने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

इस मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। इसलिए आमजन को तंबाकू से दूर रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्ति का संदेश देने के लिए एकजुट होकर कार्य का आह्वान दिया।

रैली के दौरान मुख्य उप नियंत्रक डॉ डीके गोयल, नर्सिंग अधीक्षक दीपक भटट, डिपीएम ललित सिंह झाला, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ वनिता त्रिवेदी, आईईसी सीओ अमित शाह, एफसीएलओ श्रवण सैनी, सहित नर्सिंग संस्थानों के प्रबंधक और स्टाफ मौजूद रहा।

गुटखा- तंबाकू उत्पादों पर वार, काटे चालान

आमजन को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावाें के प्रति जागरूक करने और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को चिकित्सा विभाग की ओर से कोटपा के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत महात्मा गांधी अस्पताल परिसर आसपास संचालित दुकानों पर चालान काटा गया। सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार और पीएमओ डॉ खुशपाल सिंह टीम के साथ दुकानों पर अस्पताल परिसर के आसपास गुटखा बेचने वाले व्यापारियों के चालान काटे। साथ ही विक्रेताओं को कोटपा एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट के तहत आप 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे को तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकते हो। साथ ही इस संबंध में आपको एक बॉर्ड भी प्रदर्शित करना होता है। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव भी बताए और कहा कि जब इतना बड़ा नुकसान तंबाकू से होता है तो हम सभी का जीवन क्यों खतरे में डाले। उन्होंने जब्त माल को नष्ट भी करवाया। पीएमओ डॉ खुशपाल सिंह ने कहा कि अस्पताल के आसपास तंबाकू विकेताओं के और भी चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण को लेकर अस्पताल भी सालभर चालान एक्टिविटी की जाएगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8mvw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8mx7
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8mxy
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8n27
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8n8v
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l8ncd