
बांसवाड़ा. शहर के खेल स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में गजब का उत्साह झलका। प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे शिक्षकों के जज्बे को देखकर कहीं ऐसा नहीं लगा कि उम्र की भी कोई बाधा हो सकती है या अपंगता खेल में आड़े आ सकती है। एक हाथ न होने के बावजूद सीकर के शिक्षक ने लंबी कूद में जिस जज्बे और जोश के साथ छलांग लगाई तो देखने वाले भी हैरत में पड़ गए। इसी स्पर्धा में एक बुजुर्ग शिक्षक का जोश भी खूब ठाठे मार रहा था। पूरे उत्साह के साथ उसने छलांग लगाई। गोला फेंक में क्या छोटे और क्या बड़े हर उम्र के शिक्षक पूरा दमखम झोंक रहे थे।
कुछ ऐसा ही नजारा था प्रतियोगिता के शाम के सत्र के दौरान। खेलों का आकर्षण ग्वांग्झू में आयोजित पैरा ओलम्पिक एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और चौथे स्थान पर रहे थे। शुक्रवार सुबह प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीगंज के संयोजन में प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित रही। अध्यक्षता शिक्षा उप निदेशक शिवजी गौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि गोविंद गुरु विवि के शोध निदेशक महिपाल सिंह राव, अभिभावक समिति अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्रप्रसाद द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रेमजी पाटीदार, भूपालसिंह राठौड़ व विभागीय पर्यवेक्षक नरेशचंद्र भट्ट रहे।
इस मौके पर अतिथियों ने खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान करते हुए इसे सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी शिक्षकों को बांसवाड़ा के नैसर्गिक सौन्दर्य की जानकारी देते हुए पर्यटन क्षेत्रों का अवलोकन करने का भी आग्रह किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा कर ध्वजारोहण किया। वहीं उप निदेशक ने शपथ दिलाई। आरंभ में संयोजक संस्था प्रधान वसुमित्र सोनी ने स्वागत भाषण दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 253 प्रतियोगी शामिल हुए हैं। जनरल रैफरी विमल त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, शतरंज व एथलेटिक्स के दो चरण पूर्ण किए गए।
राष्ट्रीय स्तर पर भी हो आयोजन
सीकर के अनिल कुमार ने समारोह में कहा कि राज्य स्तरीय की तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होनी चाहिए। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभागीय पदोन्नति सहित अन्य लाभ भी दिए जाने चाहिए। इस पर उप निदेशक ने संयोजक के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
इनका हुआ सम्मान
मीडिया प्रभारी यज्ञदत्त जोशी ने बताया कि समारोह में अतिथियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए, वहीं नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियन महक सनाढ्य और खिलाड़ी महेश नेहरा का सम्मान किया गया। संचालन बृजमोहन तूफान ने किया। आभार रईस मोहम्मद शेख ने व्यक्त किया।
ग्वांग्झू से बांसवाड़ा तक
खेल के प्रति जज्बे का सफर चीन के ग्वांग्झू से बांसवाड़ा तक एक दिव्यांग शिक्षक ने पूरा किया है। शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में सीकर से महेश नेहरा नामक खिलाड़ी भी शामिल हुआ है। महेश ने 2010 में ग्वांग्झू में आयोजित पैरा ओलम्पिक एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और चौथे स्थान पर रहे थे। राजस्थान के प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप खेल अवार्ड विजेता नेहरा ने इसी वर्ष श्रीलंका में आयोजित पैरावॉलीबाल में रजत पदक भी जीता है। वे अब तक कुल 96 पदक विभिन्न स्पद्र्धाओं में जीत चुके हैं।
Published on:
29 Dec 2017 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
