6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

breaking news बांसवाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा- स्विमिंग पूल के पाइप में दौड़ा करंट, चार बच्चे झुलसे, एक की हुई मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
hadsa

breaking news बांसवाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा- स्विमिंग पूल के पाइप में दौड़ा करंट, चार बच्चे झुलसे, एक की हुई मौत

बांसवाड़ा.

शहर के समीप उदयपुर रोड स्थित राज वाटिका में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां स्विमिंग पूल के पाइप में करंट दौडऩे से मंगलवार शाम को बोहरा समाज के एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य को भी करंट के झटके लगे। इन सभी की आयु से चौदह साल के करीब है। करंट की चपेट में आने वाले सभी बच्चों को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया है।, जहां से एक बच्चे की स्थिति नाजुक होने पर उसे उदयपुर रैफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने वाटिका को सीज कर दिया है और आगामी कार्यवाही जारी है।

अचानक करंट दौड़ गया, बच्चे चिल्लाए
पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी स्थित अब्दुल्लापीर दरगाह में बोहरा समाज के करीब 40 बच्चे रह रहेे हैं, जो कुवैत, दुुबई, मुम्बई व अन्य जगहों के हैं और यहां धार्मिक पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार की शाम दस बच्चे पिकनिक मनाने के लिए उदयपुर रोड स्थित राज वाटिका में पहुंचे। बच्चे स्विमिंग पूल में उतरकर नहा रहे थे। इसी दरम्यान पांच बच्चेे स्विमिंग पूल के भीतर लोहे का पाइप पकडे हुए थे, जिसमें अचानक करंट दौड़ गया जिसके बाद पर बच्चे चिल्लाए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

अचेतावस्था में सभी बच्चों को चिकित्सालय लाया गया
इसी दम्यान किसी ने तार काटा और बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद अचेतावस्था में सभी बच्चों को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया। इनमें से मुंबई निवासी ताहेर पुत्र जुहर की मौत हो गई। दुबई निवासी इदरिस पुत्र जैनुल को गंभीर अवस्था पर उदयपुर रैफर किया गया। डूंगरपुर के साबला पारसोला निवासी आतिम पुत्र हुसैन, बांसवाड़ा की नई आबादी निवासी हातिम पुत्र फकरूद्दीन हुसैन, उज्जैन हाल कुवैत निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मुर्तजा हाँस्पीटल में भर्ती है। घटना के बाद समाज के काफी लोग अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।