कस्बे से करीब दो किमी दूर रतलाम मार्ग पर मध्यप्रदेश सीमा पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक पलट गया। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। ट्रक तलवाड़ा के समीप से डोलोमाइट पाउडर के कट्टे लादकर मप्र के पीथमपुर जा रहा था। बारी घाटे में गियर में तकनीकी खराबी के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।