30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो कॉलम – गुरु आश्रम सरोदा में हुआ पादुका पूजन

Rajasthan

सरोदा,आराध्य गुरुदेव दंडीस्वामी शंकराचार्य श्रीहरिहरानंद सरस्वती महाराज एवं ब्रम्ह्चारी श्रीकृष्णचैतन्य सरस्वती की तपोसाधना स्थली गुरुआश्रम सरोदा में गुरुपूर्णिमा पर गुरुपादुका का पूजन किया गया। आश्रम कार्यवाहक प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि आचार्य चंद्रकांत शुक्ला, हिमांशु उपाध्याय, पण्डित धर्मेश पण्डया के आचार्यत्व में पार्वती देवी गजानंद जानी एवं प्रियंका किशोर जानी सरोदा के परिवारजनों द्वारा प्रातः गणपति, मातृका पूजन, गुरु पूजन एवं गुरूपादुका नारायण त्रिंशोपचार विधि से किया। आय व्यय का ब्यौरा सचिव- कोषाध्यक्ष जैनेंद्र उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । हेमेन्द्र उपाध्याय ने गुरुआश्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर नारायण नरसावत, अनिल पण्डया, कांतिलाल व्यास, उदय प्रकाश आचार्य, कुसुमकान्त भट्ट, यशवंत दवे, भूपेंद्र पाठक, दीपनारायण पण्डया, हेमेंद्र पण्डया, हर्षित व्यास, रीता त्रिवेदी, दक्षा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । संचालन हेमेन्द्र भट्ट नन्दोड़ ने किया। आभार प्रदीप उपाध्याय ने व्यक्त किया।