30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो या तीन कॉलम गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान

Rajasthan

सीमलवाड़ा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में संत-महात्माओं, साधु-संतों और विभिन्न धार्मिक धामों के महंतों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ संतों का गुरुवंदन किया गया। कार्यक्रम के तहत गोविंद गुरु की धुनी मगरी धाम बांसिया में महंत गिरवर गिरी तथा सादड़िया स्थित भाथीजी मंदिर के महंत खातू महाराज का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सीमलवाड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल, प्रधान कारीलाल ननोमा, ईश्वरलाल लबाना, गुणवंत कलाल, रेखा देवी रोत, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी, रतन सिंह चौहान, महिपाल सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह चौहान एवं भानुप्रताप पारगी, उदयलाल बंजारा ,रमणलाल डामोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धुनी मगरी धाम में उमड़े श्रद्धालु
गुरु पूर्णिमा पर धुनी मगरी धाम बांसिया में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने महंत गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी, नारायण गिरी एवं प्रेम गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।