
बांसवाड़ा : एमजी अस्पताल में कोरोना संदिग्धों के लिए पूरा ब्लॉक, मेल-फिमेल के साथ बच्चों का वार्ड भी शिफ्ट
बांसवाड़ा. कोरोनों संदिग्धों के बंदोबस्त में लिए जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल के आगे के पुराना पूरा ए ब्लॉक अब रिजर्व हो गया है। यहां से शुक्रवार को मेल-फिमेल वार्ड के साथ बच्चों के पीडियाट्रिक वार्ड के रोगियों को भी पीछे पुराने गायनिक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि पहले फिमेल वार्ड के बैड रिजर्व करते हुए इसके रोगी मेल वार्ड में शिफ्ट किए गए, जिससे यहां सर्जिकल और मेडिसिन के रोगी बढऩे के साथ सोशल डिस्टेंस खत्म सी हो गई थी। इसे लेकर शुक्रवार के अंक में ही पत्रिका ने खबर प्रकाशित की। इस बीच, अस्पताल प्रशासन ने मेल-फिमेल और रोगी बच्चे कम होने और ए ब्लॉक को पूरा खाली करके कोरोना के लिए रिवर्ज रखने का निर्णय कर सभी को पुराने गायनिक, पीएनसी के हिस्से में शिफ्ट करवा दिया। इससे अब इस ब्लॉक में केंसर केयर सेंटर को छोडकऱ बाकी सभी वार्ड कोरोना संदिग्धों के लिए रह गए हैं।
प्रवेश के साथ बदलाव, ट्रोमा भी आइसोलेशन : - अस्पताल में अब ट्रोमा वार्ड भी आइसोलेशन में तब्दील करने के साथ स्क्रीनिंग की टीम यहां आउटडोर में ही लगा दी गई है। इससे अब संदिग्धों की यही स्क्रीनिंग और आगे के बंदोबस्त होंगे। दूसरी ओर, अन्य रोगों से ग्रसित लोगों का प्रवेश ट्रोमा की तरफ रोक दिया गया है। ऐसे रोगियों के लिए अब पुराने गायनिक वार्ड की तरफ सीधे जाकर वहीं आउटडोर बनाया गया है और जरूरत पर भर्ती की व्यवस्था भी उधर से ही होगी। कुल मिलाकर अस्पताल में सेपरेशन कर दिया गया है।
केवल कैंसर केयर वार्ड यथावत : - अब इस विंग में केवल कैंसर केयर वार्ड ही यथावत रखा गया है।यह भी चिकित्सा विभाग के शासन उप सचिव रोहितकुमारसिंह के 1 अप्रैल को जारी पत्र पर बहाल की गई है, जिससे अब कैंसर रोगियों को कीमोथैरेपी, रेडियोपैथी, फोलोअप एवं अन्य सुविधाएं कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए सुचारू रखी जा रही है। पीएमओ डॉ. नंदलाल चरपोटा ने कहा कि कोरोना संदिग्धों के लिए उच्चस्तर से मिले निर्देश पर ए ब्लॉक पूरा रिजर्व किया है। मौसम जनित रोगों में इजाफे की आशंका से ऐसे रोगियों में संक्रमण नहीं हो, इसलिए अब इनका आउटडोर पुराने गायनिक में रहेगा। वार्ड भी उधर ही शिफ्ट किए हैं।
Published on:
4 Apr 2020, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.