2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : लूट के इरादे से टैंकर रूकवाया और रुपए मांगे, नहीं दिए तो लाठियों से चालक को पीटा

पेट्रोल-डीजल लेकर छाजा जाते समय शुक्रवार रात हुई घटना

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा : लूट के इरादे से टैंकर रूकवाया और रुपए मांगे, नहीं दिए तो लाठियों से चालक को पीटा

पेट्रोल-डीजल लेकर छाजा जाते समय शुक्रवार रात हुई घटना

बांसवाड़ा. अरथूना थाना क्षेत्र के उदेला बस स्टैण्ड पर शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे लूट के इरादे से पेट्रोल-डीजल के टैंकर चालक और उसके सहयोगी को अज्ञात लोगों ने लाठियों से जमकर पीटा। मामले में अरथूना पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। टैंकर चालक धीरजसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी रतनावाड़ा डूंगरपुर व राजू पुत्र पुनमचंद मीणा निवासी परायी सराड़ा ने बताया कि वे चित्तौडगढ़़ से पेट्रोल-डीजल लेकर छाजा जा रहे थे। रास्ते में अरथूना के पास उदेला में कुछ युवकों ने टैंकर रुकवाया और रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।

जैसे-तैसे चालक व खलासी टैंकर लेकर अरथूना स्थित विधायक जीतमल खांट के पेट्रोल पंप पहुंचे। उनके पीछे कार लेकर पहुंचे आरोपितों ने यहां भी ल_ से मारपीट की और टैंकर के कांच फोड़ दिए। इसके बाद कुछ ही देर में आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में चालक धीरजसिंह ने पुलिस थाने पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दी। पुलिस पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपितों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। इस संबंध में प्रयास के बावजूद थानाधिकारी सुभाषचंद्र से संपर्क नहीं हो पाया।

मारपीट में विवाहिता घायल

बांसवाड़ा. जिले के सेमलिया गांव निवासी एक विवाहिता को मारपीट की घटना में घायल होने के बाद उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार सेमलिया निवासी नरसा के साथ उसके पति रमेश ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गई।
हादसे में घायल: इधर, सडक़ हादसे में खेड़ा सामरिया निवासी मुकेश पुत्र तोला चरपोटा और महावीर पुत्र पारिया घायल हो गए। उन्हें 108 से लाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।