
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी. UP Assembly Election 2022 Updates- आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को भारतीय जनता पार्टी की 'बी टीम' करार दिया है। बाराबंकी में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) में मायावती का चुनाव चिन्ह हाथी की सूंड में कमल का फूल होने जा रहा है। कहा कि भाजपा और बसपा दोनों ही पार्टियां एक हैं, इसलिए हमें किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। मायावती पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की बी टीम की तरह काम कर रही हैं। यही कारण है कि उन्हें कभी भी भाजपा का विरोध करते हुए नहीं देखा जाता है।
संजय सिंह ने इस दौरान बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे का मुद्दे का भी उठाया। कहा कि खुशी दुबे का मामला अब बहुजन समाज पार्टी उठा रही है, जबकि हमारी पार्टी (आप) ने इस मुद्दे को काफी पहले उठाया था और इसे लेकर एक चिट्ठी भी लिखी थी।
सपा से गठबंधन पर बोले
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बीते दिनों हुई मुलाकात पर संजय सिंह ने कहा कि वह उन्हें जन्मदिन की बधाई देने गये थे। आप नेता ने कहा कि फिलहाल, समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है, लेकिन अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है तो उसकी जानकारी जरूर दी जाएगी।
Published on:
24 Jul 2021 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
