8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार यादव ने ठोंकी ताल, विरोधियों की बढ़ी धड़कनें

जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनूप कुमार ने जैसे ही पर्चा भरा, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी आचानक तेज हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 7 Apr 2021, 12:58 PM IST

बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार यादव ने ठोंकी ताल, विरोधियों की बढ़ी धड़कनें

बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार यादव ने ठोंकी ताल, विरोधियों की बढ़ी धड़कनें

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनूप कुमार ने जैसे ही पर्चा भरा, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी आचानक तेज हो गई। नामांकन करने के बाद भाजपा उम्मीदवार अनूप कुमार यादव ने विरोधियों को सीधा ललकारते हुए अपनी जीत का दावा ठोंका। अनूप कुमार वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन करने तहसील पहुंचे और चुनाव मैदान में उतरे बाकी विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं नामांकन के दौरान तहसील परिसर में अनूप कुमार के सैकड़ों समर्थकों की नारेबाजी की गूंज ने विरोधियों की धड़कनें भी काफी बढ़ा दी हैं। बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार का कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं। इसलिए धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और नि:स्वार्थ भाव से भाजपा के सहयोग से जनता की सेवा करेंगे। आपको बता दें कि टाउन एरिया बंकी अध्यक्ष की मौत के करीब नौ महीने के बाद डेढ़ साल के बचे कार्यकाल के लिए होने वाले उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार ने किया नामांकन

नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमाप यादव ने तहसील नवाबगंज में सीवीओ मार्कंडेय सिंह के सामने अपना नामांकन भरा। दरअसल नगर पंचायत बंकी में चेयरपर्सन अंशू सिंह का करीब नौ माह पहले निधन हो गया था। तब से यह सीट खाली चल रही थी। प्रशासक के रूप में उपजिलाधिकारी नवाबगंज यहां काम कर रहे थे। बचे हुए कार्यकाल के लिए अब 4 मई को यहां उपचुनाव होंगे जबकि छह मई को नतीजे घोषित होंगे। टाउन एरिया बंकी के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी कैंडिडेट अनूप कुमार ने वाहनों के लंबे काफिले के साथ पहुंचकर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास तो कराया ही। साथ ही विरोधियों को ये संदेश भी दिया कि इस बार मुकाबला बराबरी का है। इस दौरान अनूप कुमार ने दावा किया कि उपचुनाव में जीत उन्हीं की होगी, क्योंकि अभी तक बंकी टाउन एरिया में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है और क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उनका कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं। साथ ही एडवोकेट भी हैं। उन्होंने दावा किया कि धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता को उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और भाजपा के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करेंगे। वहीं नामांकन के दौरान अनूप कुमार के साथ मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री नरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम श्रीवास्तव, एडवोकेट दयाशंकर श्रीवास्तव और कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

करेंगे क्षेत्र का विकास

नामांकन करने के बाद अनूप कुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव जीतने के बाद नगर पंचायत बंकी को व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने की दिशा में वह प्रमुखता से काम करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सहयोग से क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाने और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें चुने, क्योंकि जीतने के बाद वह भाजपा के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए तन-मन और धन से काम करेंगे।