बाराबंकी सदर विधानसभा पूर्व में नवाबगंज विधानसभा आरम्भ से ही समाजवादियों का गढ़ रहा है। कारण, यहां पिछड़ी जातियों की बहुलता का होना कह सकते हैं। पिछड़ी जातियों में यादव और फिर उसके बाद कुर्मी जाति के कंधे पर चढ़ कर ही समाजवाद का डंका यहां एक आधे अपवादों को छोड़कर लगातार बजता रहा हैं। इस विधानसभा में मुसलमान मतदाता भी निर्णायक साबित होता रहा है। अगड़ी जातियां यहां हैं तो जरूर मगर बगैर पिछड़ी जातियों को जोड़े उनकी राजनैतिक मंशा पूरी नहीं हो सकती। इसीलिए यहां के जनप्रतिनिधि हमेशा से पिछड़ी जातियों से ही होते आये हैं।