12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: कलयुगी पोते ने 80 साल की दादी को मारे थप्पड़, हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटा

Barabanki News: 80 साल की महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बाराबंकी का है।

less than 1 minute read
Google source verification
barabanki news 80 year old grandmother brutally beaten by grandson

बाराबंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पोते अपनी दादी को बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। ये वीडियो लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मौलाबाद गांव का है।

पोते ने बेरहमी से 80 साल की दादी को पीटा
दरअसल, वायरल वीडियो में एक बेरहम पोता अपनी 80 साल की दादी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। युवक पहले बुजुर्ग दादी को बाहर से घसीट कर अपने घर के बाथरूम तक ले जाता है। इसके बाद पोता बुजुर्ग महिला की थप्पड़ों से पिटाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: कार में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो मजदूर गंभीर, सड़क पर बिखरे मांस के चीथड़े

पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल का दिया। फिलहाल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि, पत्रिका यूपी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यहां देखे वीडियो:-