
बाराबंकी जिले में नसबंदी के लिए आई महिलाओं को CHC के डाक्टरों ने एनेस्थीशिआ का इंजेक्शन लगा दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब जिले से आने वाली टीम नसबंदी करने पहुंची। अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर टीम ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। बिना ऑपरेशन किए वो वहां से वापस लौट गए।
इस दौरान सभी महिलाएं कई घंटे तक बेहोश पड़ी रहीं। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए। यह मामला बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का है। जहां पर नसबंदी शिविर लगाया गया था। नसबंदी के लिए कुल 19 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
5 महिलाओं को एनेस्थीशिया का इंजेक्शन लगा
CHC पर नसबंदी के लिए उनमें से 18 महिलाएं पहुंची थीं। CHC के डाक्टरों ने नसबंदी के लिए जिले से आने वाली टीम से बातचीत की। इसके बाद डाक्टरों ने 5 महिलाओं को एनेस्थीशिया का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद ये पांचों महिलाएं बेहोश होने लगीं। जब तक जिले से टीम CHC पहुंची, वो पांच महिलाएं बेहोश हो चुकी थीं।
ऑपरेशन किए ही वहां से लौट गई जिला टीम
इस मामले में परिजनों का आरोप है, जिला टीम CHC आई, लेकिन OT तक जाकर तुरंत वापस लौट गई। OT में इतनी अव्यवस्था है कि यहां पर किसी भी तरह का ऑपरेशन करना खतरे से खाली नहीं है। इसके बाद टीम बिना ऑपरेशन किए ही वहां से लौट गई। महिलाएं चार घंटे तक CHC में बेहोश रहीं। इसके बावजूद भी CHC के डाक्टरों ने उनकी कोई सुध नहीं ली।
यह भी पढ़ें: मां कुतिया महारानी की जय, लोग क्यों कहते हैं ऐसा, आखिर क्या है मान्यता?
इस मामले में रामनगर CHC अधीक्षक डा. हेमंत गुप्ता ने बताया, “ऑपरेशन करने वाली टीम के डाक्टर की तबियत कुछ खराब हो गई थी। इस वजह से वो वापस लौट गए। सभी महिलाओं को एडमिट कर लिया गया था। होश आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। अगली तारीख में कैंप लगने पर उन्हें आने के लिए कहा गया है।”
Updated on:
11 Feb 2023 09:06 pm
Published on:
11 Feb 2023 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
