15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक चलाने वालो हो जाओ सावधान, मंगाया ड्राई फ्रूट; लगा लाखों का चूना

बाराबंकी का एक युवक फेसबुक पर ठगी का शिकार हो गया। फेसबुक से ड्राई फ्रूट ऑर्डर करते ही उसके खाते से लाखों रुपये कट गए।

less than 1 minute read
Google source verification
barbanki youth becomes victim of fraud of lakhs on facebook

फेसबुक से अगर आप भी सामान खरीदते हैं तो सावधान हो जाइए। बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। दरअसल, बाराबंकी मेंं एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक निजी सुपर स्टोर की पोस्ट देखकर ड्राई फ्रूट का ऑर्डर बुक करा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड का डाटा फीड करते ही तीन ओटीपी आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि ओटीपी डालते ही उसके खाते से एक लाख 45 हजार रुपए उड़ गए। पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह है मामला

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के सरावगी मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 22 मई 2023 को फेसबुक पर स्मार्ट सुपर स्टोर नाम से एक पोस्ट देखी। उसने इस पर ड्राई फ्रूट्स का आर्डर बुक किया। जब वह अगले पेज पर पहुंचा तो वहां सिर्फ क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन ही खुला था बाकी सब ग्रे था। क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरते ही एक के बाद एक ऑप्शन खुलते गए उसके मोबाइल पर तीन ओटीपी आई। उसने जैसे ही ओटीपी फीड की उसके बैंक अकाउंट से एक लाख 45 हजार 98 रुपए तुरंत कट गए। पीड़ित ने मामले में साइबर सेल में भी शिकायत की। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सुपर स्टोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।