हम बात कर रहे है बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका रावत की। प्रियंका सिंह रावत इससे पहले भी अपने बयानों के जरिये विवादों में आ चुकी हैं। इस बार उन्होंने बाराबंकी के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिलाधिकारी को पैसे का लालची, भ्रष्टाचारी और अकर्मण्य साबित करते हुए उनके खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने उन पर विकास कार्यों में रुचि न लेने, सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव की अनदेखी करने, रामलीला मैदान में शौचालय की उनकी मांग पर ध्यान न देने, मूर्ति विसर्जन के दौरान जबरन मूर्ति को रोककर भक्तों पर ही उल्टा कार्रवाई करने और मुकदमा कायम करवाने, अतिक्रमण की अनदेखी किये जाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।