4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शत्रुघ्न सिन्हा को मिला कांग्रेस का साथ, पीएम मोदी पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

बिहारी बाबू के ट्वीट को हथियार बनाकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:36 PM IST

Congress supports Shatrughan Sinha tweet over PM Narendra Modi

शत्रुघ्न सिन्हा को मिला कांग्रेस का समर्थन, पीएम मोदी पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

बाराबंकी. 11000 करोड़ का पीएनबी घोटाला कर विदेश भाग गए नीरव मोदी कांड ने केन्द्र सरकार की नींद उड़ा रखी है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हो रहा है। मगर अब भाजपा के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने नीरव मोदी के मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ने का काम किया। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट को तुरंत कांग्रेस का समर्थन मिल गया। बिहारी बाबू के ट्वीट को हथियार बनाकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

शॉटगन के ट्वीट ने बढ़ाई मुसीबत

पटना साहिब से भाजपा के सांसद और अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके शत्रुध्न सिन्हा ने एक ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को असहज करने का काम किया है। बिहारी बाबू ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश का प्रधानसेवक सोता रहा और घोटालेबाज देश को छोड़कर भाग गया। शॉटगन के नाम से मशहूर इस भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री पर कई वार किए। बिहारी बाबू के इसी ट्वीट को आधार बनाकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बगैर देर किए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोल दिया है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ही मिली जीत, गोरखपुर-फूलपुर सीट पर खेल दिया बड़ा दांव

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने इस बार अपने राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर पीएल पुनिया को आगे कर मोदी सरकार के राज में हुए भ्रष्टाचार को गिनवाने का काम किया। पुनिया ने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब 2013 में ही लोकपाल बिल आ गया था तो नियुक्ति क्यों नही की गई। सरकार को डर है कि अगर लोकपाल नियुक्त हुए तो शिकायतों का अम्बार लग जाएगा और उन्हें जवाब देना पड़ेगा। तो इन्हें किसी भी घोटाले का जवाब न देना पड़े इसलिए लोकपाल नियुक्त नही करेंगे। यह इनकी मानसिकता है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: होलाष्टक: इन आठ दिनों में न करें कोई काम, आएगी विघ्न बाधा, होगा बड़ा नुकसान

ये घोटाला नहीं तो और क्या

पुनिया ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। देश का प्रधान सेवक और प्रधान चौकीदार सोता रहा और उसकी नाक के नीचे से विजय माल्या , ललित मोदी और अब नीरव मोदी देश को छोड़कर भाग गए। पुनिया ने कहा कि सरकार कहती है कि हमारे यहां कोई घोटाला नहीं हुआ, कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। तो राफेल घोटाला, मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला, छत्तीसगढ़ का पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन का एक बड़ा घोटाला और राजस्थान का सुप्रीम कोर्ट द्वारा कैंसिल किया गया 72 माइन का घोटाला। अगर ये सब घोटाला नही है तो क्या है। सरकार ने तय किया है कि कुछ भी हो जाए हम घोटालेबाजों के खिलाफ कुछ नही करंगे।

यह भी पढ़ें: होली के दिन इनको चढ़ाएंगे चोला, तो बन जाएगा हर बिगड़ा काम