10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में रूममेट ने बनाया लड़की का वीडियो, बॉयफ्रेंड को भेजकर किया वायरल…

मेरी तबीयत थी खराब, रूममेट ने कहा लो दवा खा लो, उसके बाद उसने मेरे साथ किया ये काम...

2 min read
Google source verification
Dental college hostel Girl roommate viral video Barabanki Crime news

मेरी तबीयत थी खराब, रूममेट ने कहा लो दवा खा लो, उसके बाद उसने मेरे साथ किया ये काम

बाराबंकी. जुर्म की दुनिया में आपने अब तक ऐसे तमाम मामले सुने होंगे जिसमें किसी लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड या किसी दूसरी लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल वायरल कर दिया हो। लेकिन अगर एक लड़की ही अपनी रूममेट लड़की का धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रही हो, तो ये सुनकर आप एक बार चौंक जरूर जाएंगे। जी हां बाराबंकी के एक डेंटल कॉलेज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बाद पूरे कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया है।


रूममेट ने बनाया अश्लील वीडियो

मामला बाराबंकी के थाना नगर कोतवाली इलाके के सफेदाबाद स्थित चंद्रा डेंटल कॉलेज का है। जहां बीडीएस सेकंड ईयर की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि होस्टेल में उसकी रूममेट ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि एक दिन जब उसकी तबीयत खराब थी तब उसकी रूममेट ने उसे दवा के नाम पर कोई नशीली चीज खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में कर दिया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया। रूममेट की इस घिनौनी हरकत से अंजान पीड़ित लड़की को इस बारे में जानकारी तब हुई जब उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड ने ही उसे वो वीडियो भेजा। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी रूममेट का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका है। लड़की के मुताबिक जब उसे इस वीडियो के बारे में जानकारी हुई तो उसने हॉस्टल की वार्डन और अपने सीनियर्स को इस बारे में पूरी जानकारी दी। जिसके बाद सभी ने उस लड़की से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा पीड़ित लड़की से ही हाथापाई करना शुरू कर दिया।

न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

पीड़ित लड़की बिहार की रहने वाली है। उसने जब इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी तो वह सभी उसके कॉलेज पहुंचे। कॉलेज कैंपस में पीड़ित के परिजन और उसके क्लासमेट्स ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित लड़की की कॉलेज प्रशासन से मांग है कि उसकी रूममेट को कॉलेज से निष्कासित किया जाए। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे जब इस वीडियो के बारे में जानकारी हुई तो वह आत्महत्या करने जा रही थी लेकिन हॉस्टल के वार्डन और उसकी दोस्तों ने उसे समझाया और उसे न्याय दिलाने की बात कही। जिसके बाद आज सभी कॉलेज कैंपस में इकट्ठा हुए और कॉलेज प्रशासन से दोषी लड़की के निष्कासन की मांग की। पीड़ित लड़की का कहना है कि अगर कॉलेज प्रशासन ने दोषी लड़की के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई नहीं की तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

पीड़ित लड़की ने इस पूरे मामले की शिकायत बाराबंकी नगर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से की है। वहीं कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले से किनारा करता नजर आ रहा है। कॉलेज के प्रबंधक का कहना है कि यह इन दोनों छात्राओं का आपस का मामला है। वह खुद ही इसको निपटा लें। प्रबंधक ने कहा कि कॉलेज का कोई भी स्टूडेंट अगर कैंपस में कोई गलत काम करेगा तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। प्रबंधक से जब लड़की के वीडियो के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने इस मामले से अपने आप को अनजान दिखाने की कोशिश की। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर कॉलेज प्रशासन ही पीड़ित लड़की की मदद नहीं करेगा तो वह और किससे मदद की उम्मीद करे।