3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे नए घर, डीजीपी सुलखान सिंह ने किया ऐलान

पुलिसकर्मी अपने परिवार को यहां रखकर कहीं भी नौकरी कर सकेंगे...

2 min read
Google source verification
DGP Sulkhan Singh on government house for UP Police Barabanki UP news

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे नए घर, डीजीपी सुलखान सिंह ने किया ऐलान

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी रात दिन ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और आवश्यकता से अधिक ड्यूटी करने से वे थकान और तनाव से परेशान रहते हैं। इसीलिए खेल कूद उनके जीवन में तनाव को कम करने में सहायक भूमिका निभाता है। ये बातें दसवीं वाहिनी पीएसी में चल रही 19वीं वार्षिक उप्र पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मौके पर मुख्य अतिथि डीजीपी डीजीपी सुलखान सिंह ने कहीं।

पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आवास

डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि जल्द ही दूरदराज नौकरी करने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए प्रदेश में एक जगह पर आवास बनाएं जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस ओर अपना काम शुरू किया है। शहीद रोशन सिंह के नाम से बनने वाली इस आवासीय सोसायटी में अधिकारी अपने परिवार को रखकर कहीं भी नौकरी कर सकेंगे। डीजीपी ने कहा कि पुलिस महकमे में जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए योगी सरकार कई काम कर रही है, जल्द ही उसका असर दिखने लगेगा।

पीएसी पश्चिमी जोन टीम बनी विजेता

पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2017 के फाइनल मैच में कानपुर को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में कानपुर जोन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं 25 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पश्चिमी जोन की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट खोकर विजय प्राप्त कर ली। उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की हौसला अफजाई की और खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस व पीएसी का खेलकूद में र्स्वणिम इतिहास रहा है।

शांतिपूर्ण निपटेंगे चुनाव

डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी तक जहां निकाय चुनाव हुए हैं वहां पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल रहा है। आने वाले समय के चुनाव भी बेहतर तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सभी जिलों में मतगणना प्रक्रिया भी सही तरीके से निपटाई जाएगी। इस मौके पर आईजी पीएसी ए सतीश गणेश, एसपी अलिनल कुमार सिंह, डीएम अखिलेश तिवारी, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, शशीकांत तिवारी, सीओ सिटी आरएन सिंह, एफएसओ राजकुमार तिवारी, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

Story Loader