9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद बहन की ननद साथ भागने को नहीं हुई तैयार, तो आशिक ने रेलवे स्टेशन बुलाकर उठाया ये कदम

बाराबंकी जनपद के थाना मसौली इलाके से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के किनारे रफीनगर स्टेशन के करीब कुछ दिन पहले युवती का शव मिला था।

2 min read
Google source verification
शादी के बाद बहन की ननद साथ भागने को नहीं हुई तैयार, तो आशिक ने रेलवे स्टेशन बुलाकर उठाया ये कदम

शादी के बाद बहन की ननद साथ भागने को नहीं हुई तैयार, तो आशिक ने रेलवे स्टेशन बुलाकर उठाया ये कदम

बाराबंकी. कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है और आशिक उसे पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं, लेकिन बाराबंकी में जो हुआ उसे एकतरफा मोहब्बत कहें या फिर लोकलाज का भय। कुछ भी हो मगर इसकी कीमत यहां प्रेमिका को जान देकर चुकानी पड़ी। हुआ कुछ ऐसा कि एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को साथ भाग कर शादी करने का प्रस्ताव रखा गया। मगर जब लोकलाज के भय से प्रेमिका अपने आशिक के साथ नहीं भागी, तो वहशी आशिक ने गुस्से में आकर उसकी गला रेत कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अबूझ पहेली को सुलझा कर आरोपी आशिक को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

आशिक ने ही उतारा मौत के घाट

बाराबंकी जनपद के थाना मसौली इलाके से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के किनारे रफीनगर स्टेशन के करीब कुछ दिन पहले युवती का शव मिला था। देखने में ऐसा लगा था कि यह मृत युवती ट्रेन की चपेट में आने से या फिर ट्रेन से गिरकर मौत के आगोश में समाई है। सब यही मान चुके थे, मगर पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मानने को तैयार नहीं थी और वह अपनी जांच में जुट गई। वहां पास के गांव के निवासी लाल बहादुर द्वारा लड़की को अपनी बेटी के रूप में पहचान की गई। पुलिस जांच को इस सुचना से काफी बल मिला और घटना के खुलासे के लिए पुलिस जांच आगे बढ़ी। पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या उसके ही रिश्तेदार द्वारा की गयी है। इस वजह से पुलिस ने युवती के रिश्तेदार राज कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो राजकुमार की जल्द ही जुबान खुल गयी और उसने सारा राज उगल दिया।

पुलिस ने किया खुलासा

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी राजकुमार का अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम संबेध था। इसकी भनक लड़की के घरवालों को हो गयी तो उन लोगों ने लड़की की शादी अलग से कर दी। लड़की का गौना होने से पहले राजकुमार ने लड़की को रफीनगर स्टेशन पर बुलवाया और गौना से पूर्व अपने साथ भाग चलने को कहा, लेकिन लोकलाज के चलते वह साथ भागने को तैयार नहीं हुयी। जिस पर गुस्से में आकर राज कुमार ने लड़की पर चाकू से वार कर दिया और वह लड़की के मर जाने तक उस पर वार किया। तभी किसी के आने की आहट सुनकर वह शव को रेलवे पटरी के बीच में छोड़कर भाग गया। इस दौरान वह लड़की का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गया। राज कुमार की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल को भी बरामद कर लिया गया।