यूसी ब्राउजर की एक खास बात और है जो सौदे में पेटीएम को काफी सहूलियत देगी। दरअसल यूसीवेब के 80 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी भारतीय हैं। इसके साथ ही UC Browser भारतीय कानूनों का पालन करता है और देश के सभी शहरों में स्थानीय डेटा केंद्र भी बनाए हुए है। UC Browser के पूरे भारत में 130 मिलियन से ज्यादा मासिक उपभोक्ता हैं और यह पूरे भारत में मोबाइल ब्राउजर, इंटरनेट सर्च और समाचार जैसी सेवाओं को पेश करता है। जिसका फायदा पेटीएम को सौदे के बाद मिलेगा।