31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनरल स्टोर पर खुलेआम बिक रही थी ऐसी चीज, सबकुछ कैमरे में कैद हुआ LIVE, देखकर सभी के उड़ गए होश

मीडिया के कैमरे में कैद हुई पुलिस की रेड LIVE, कई बड़े हादसों के बाद भी सो रहा जिले का आबकारी विभाग।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 Apr 2021, 12:32 PM IST

जनरल स्टोर पर खुलेआम बिक रही थी ऐसी चीज, देखकर सभी के उड़ गए होश, सबकुछ कैमरे में कैद हुआ LIVE

जनरल स्टोर पर खुलेआम बिक रही थी ऐसी चीज, देखकर सभी के उड़ गए होश, सबकुछ कैमरे में कैद हुआ LIVE

बाराबंकी. जनरल स्टोर की दुकान पर साबुन, तेल और दाल, चावल बिकना तो आम बात है। लेकिन अनाज और रोजमर्रा के सामानों के साथ शराब की बिक्री शायद ही आपने कभी सुनी होगी। बाराबंकी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने जनरल स्टोर चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक अपनी दुकान पर रोजमर्रा के सामानों के साथ ही अवैध तरीके से देसी शराब की बिक्री भी करता था। पुलिस की टीम ने युवक की दुकान से शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मीडिया भी मौके पर पहुंची और पुलिस की पूरी रेड का लाइव कैमरे में कैद हुई। खास बात ये है कि इस पूरे मामले से जिले का आबकारी विभाग भी अंजान था और नींद सो रहा था। जबकि बाराबंकी जिले में पहले भी जहरीली शराब को लेकर कई जाने जा चुके हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक ने उस समय कड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन फिर भी आबकारी विभाग अब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहा।

जनरल स्टोर पर बिक रही थी शराब

मामला नगर कोवाली क्षेत्र के कमरियाबाग से जुड़ा है। जहां सुनील कुमार नाम का एक शख्स अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर रोजमर्रा के सामानों के साथ अवैध रूप से शराब की बिक्री भी कर रहा था। दुकान पुर शराब बिकने के चलते वहां शराबियों का काफी जमावड़ा लगता था। जिसके चलते मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे और पुलिस से कई बार शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे सुनील कुमार के हौसले और बुलंद हुए और वह खुलेआम बेधड़क दुकान से शराब बेचने लगा। और तो और उसने दुकान के अंदर बिठाकर लोगों को शराब पिलाना भी शुरू कर दिया। जिसके चलते आसपास के लोगों के घरों की बेटियों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया था। मोहल्ले वाले दुकानदार की इस हरकत से काफी परेशान थे, लेकिन क्योंकि वह शराबी और दबंग था। इसलिए कोई उसे मना करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। वहीं खास बात ये है कि इस पूरे मामले से जिले का आबकारी विभाग भी अंजान था और नींद सो रहा था। जबकि बाराबंकी जिले में पहले भी जहरीली शराब को लेकर कई जाने जा चुके हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक ने उस समय कड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन फिर भी आबकारी विभाग अब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहा।

पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने जब दुकान पर छापेमारी की तो एक शख्स शराब लेने के लिए आया था। जैसे ही दुकानदर सुनील कुमार ने ग्राहक को शराब की बोतल पकड़ाई, पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान दुकानदार के घर वालों ने पिछले दरवाजे से शराबी की बाकी बोतलों को बाहर फेंकने की कोशिश की। जिससे वह पुलिस के हाथ न लगे। लेकिन पुलिस ने पीछे के रास्ते पर स्थित पार्क से बाकी शराब की बोतलों को भी जब्त किया। इस दौरान दुकानदार ने मौके से भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मोहल्ले वाले परेशान

वहीं शराब बेचने वाले दुकानदार के घर के बगल में रहने वाले लोगों का कहना है कि वह खुलेआम लोगों को शराब पिलाता है और उन्हें काफी परेशान करता है। घर के बगल में रहने वाली महिला ने बताया कि दुकानदार ने उसके एक रिश्तेदार को भी अपने घर में खींचकर बांके और बेल्चे से बुरी तरह घायल कर नाले में फेंक दिया था। जिसकी कुछ दिनों के बाद मौत हो गई थी। वहीं दुकानदार के पिता हरिनाम सिंह ने बताया कि उसे फर्जी तरह से फंसाया जा रहा है, ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं जब शराब की बरामदगी की बात की गई तो वह कुछ नहीं बोल पाये और बात को घुमाने की कोशिश करने लगे।