4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट कटा तो कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी यह सांसद, राजनीतिक भविष्य को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

टिकट काटे जाने से नाराज दुखी बाराबंकी से भाजपा भाजपा सांसद कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं...

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Singh Rawat

टिकट कटा तो कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी यह सांसद, राजनीतिक भविष्य को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

बाराबंकी. टिकट काटने जाने दुखी प्रिंयका सिंह रावत कार्यकर्ताओं और मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं। कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहती रही और ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर दूसरे को थमा दिया। बाराबंकी सांसद ने कहा कि पार्टी ने उनकी 5 साल की मेहनत को नजर अंदाज किया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी से मौजूदा सांसद प्रिंयका सिंह रावत का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर जिले की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र रावत को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। गुरुवार को प्रियंका कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आईं, लेकिन पक्ष रखने से पहले ही उनकी आंखें डबडबा गईं। प्रियंका ने कहा कि महिला होने के बाद भी मैंने पुरुषों से ज्यादा काम किया। क्षेत्र में भी सुलभ रही और जनता के सम्मान के लिए अथक परिश्रम किया। बीमार होने के पर भी जनता के बीच रही। बावजूद मेरा टिकट काट दिया गया।

पार्टी नेतृत्व की मानसिकता पर सवाल खड़ा करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, वह सुरक्षित सीटों के सांसदों के ही हैं। क्या सामान्य सीटों के सांसदों का काम ठीक था? आखिर सारा फेरबदल सुरक्षित सीटों पर ही क्यों किया गया? काटे गए टिकटों में अधिक एससी महिलाएं हैं।

सामान्य सीटों से जीते सांसदों की रिपोर्ट उनसे किस मायने में अच्छी रही? उनका टिकट क्यों काटा गया? प्रियंका ने इस सवाल का जवाब में बीजेपी आलाकमान से मांगा है। प्रियंका रावत से जब पत्रकारों ने पूछा कि अब आगे उनका क्या कदम होगा तो सांसद ने कहा कि अभी तो उन्होंने आलाकमान से सवाल किया है उनके जवाब का इंतजार है। अगर जवाब नहीं मिलता है तो जनता तय करेगी कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए?