यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ के बारे में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थय विभाग, डीएम व सभी आलाधिकारी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए है। लोगों की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है व बीमारियों से निपटने की भी कोशिशें जारी हैं।