जिला प्रतिक्षण अधिकारी डा राजीव सिंह का कहना है कि कोरोना का टीका कुछ परिस्थितियों में नहीं लेना चाहिए, जैसे तेज बुखार होने की स्थिति में, गंभीर रोगियों जैसे कैंसर के मरीज आदि हैं। वहीं मधुमेह, उक्त रक्तचाप सभी लोगों के लिए कोरोना का टीका पूरी तरह अनिवार्य रूप से सुरक्षित और आवश्यक भी है। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उक्त रक्तचाप नियंत्रित स्थिति में हो नियमित दवाई भी ले रहे हो।