जिला परिवहन विभाग ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में धरनावदा रोड़ पर 10 ओवरलोड डम्परों को जब्त कर चालान किया और लगभग 2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया।
छबड़ा. मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट से खुले में राख का परिवहन जारी है। इससे उत्पन स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस व प्रशासन शुक्रवार को गंभीर दिखा। जिला परिवहन विभाग ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में धरनावदा रोड़ पर 10 ओवरलोड डम्परों को जब्त कर चालान किया और लगभग 2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया। वहीं इससे पूर्व शुक्रवार सुबह एसडीएम ने भी उपखंड कार्यालय में थर्मल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर फ्लाइएश के डंपरों के नियमानुसार परिवहन पर जोर दिया। राजस्थान पत्रिका ने लगातार इस मामले को समाचारों के माध्यम से उठाया था।
उपखण्ड अधिकारी रामङ्क्षसह गुर्जर ने मुख्य अभियंता छबडा थर्मल (ओएण्डएम व सुपर क्रिटीकल) मोतीपुरा छबडा के प्रतिनिधि फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टेशन एजेंसीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया और राख के परिवहन संबंधी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी विकास चौधरी, तहसीलदार यादवेन्द्र यादव, सीआई राजेश खटाना, वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मतङ्क्षसह ङ्क्षसघवी, प्रधान हरिओम नागर, रितेश शर्मा, लाखन गुर्जर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ परिवहन निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस जाब्ते की मौजूदगी संयुक्त अभियान चलाकर फ्लाई ऐश से भरे 10 ओवरलोड डम्परों को जब्त कर लगभग 2 लाख रूपएं का चालान किया गया। चेतावनी दी गई कि भविष्य में भी ओवरलोड व फ्लाई ऐश के वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छबड़ा से वर्षों से ओवरलोड फ्लाईएश के वाहन निकलते आ रहे हैंं। शहरवासी इस राख से पीडि़त हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में छबड़ा कस्बे से राख के डंपरों की निकासी पर रोक की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और यह कार्रवाई की गई।