8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो लेन की सड़क के लिए साफ किया ‘रास्ता’

प्रशासन ने अलसुबह से शुरू कर दी थी कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 26 Oct 2021, 9:29 PM IST

दो लेन की सड़क के लिए साफ किया 'रास्ता'

दो लेन की सड़क के लिए साफ किया 'रास्ता'

केलवाड़ा. नेशनल हाई-वे 27 से लेकर सीताबाड़ी तक दो लेन रोड के निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला मंगलवार सुबह से शुरू हो गया। सड़क निर्माण में मध्य से 9-9 मीटर नाली सहित किया जाएगा। पुलिस लवाजमे के साथ सुबह से ही इलाके को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। इसमें घरों की बाउंड्रीवॉल के साथ-साथ भवनों को भी जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से सामान बाहर निकालते नजर आए। पुलिस और प्रशासन मुस्तैद नजर आया। उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा और पुलिस उपाधीक्षक कजोड़ मल इस दौरान मौके पर ही डटे रहे। कार्रवाईके दौरान जगदीश शर्मा, थानसिंह प्रजापत, विक्की कुशवाहा, रामकिशन किराड़, पिक्कू आदि के मकान तोड़े गए हैं।

रातभर होती रही चर्चा
सोमवार शाम से ही लोगों अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोग रातभर अपने-अपने घर मकानों के बारे में चर्चा करते रहे। कोई दूसरे की कोई किसी की दुकान अतिक्रमण की बात कहने लगा तो कोई अन्य किसी की मकान के बारे में बात करता रहा। पुलिस जवान की टुकड़ी के साथ चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस व बिजली विभाग अपने कर्मचारियों के साथ तीन जेसीबी व एक पोकलैंड की सहायता से सभी अतिक्रमण को ध्वस्त कर रास्ते का खुलासा किया गया। इस दौरान केलवाड़ा से पेनावदा जाने वाला मार्ग बंद रहा।पुलिस ने अपनी गाड़ी खड़ी कर रास्ते को रोके रखा। वहीं हाईवे से पेनावदा की ओर जाने वाले मार्ग को भी कार्रवाईके दौरान बंद रखा गया।

अतिक्रमण दस्ते में ये रहे मौजूद
एसडीम राहुल मल्होत्रा, विकास अधिकारी छुट्टन लाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्याम मालव, बिजली विभाग से श्रीलाल जाटव, केलवाड़ा कार्यवाहक थाना अधिकारी राधेश्याम सुमन, बालदा सरपंच प्रतिनिधि उत्कर्ष चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी हुकुमचंद सहरिया आदि मौजूद रहे।