
Photo: AI
Rajasthan School Holiday: प्रदेश के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अधीन संचालित सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों/आवासीय विद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग 2026-27 जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस बार एक अप्रेल से ही नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो गया है।
अब वर्ष पर्यन्त विद्यालयी कार्यक्रम, अवकाश, परीक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता आदि के लिए पंचांग भी जारी कर दिया गया है। इससे विद्यालयों में पूरे वर्ष सुचारु संचालन संभव हो सकेगा। पंचांग के अनुसार इस सत्र में कुल 244 दिन विद्यालय संचालित होंगे। खास बात यह है कि ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती की है, जबकि शीतकालीन अवकाश जनवरी माह में निर्धारित किया है।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई तय की है। पंचांग में कुल 126 अवकाश घोषित किए गए है। इनमें 69 सामान्य अवकाश, 52 रविवार 4 शैक्षिक सम्मेलन अवकाश और 1 एचएम पावर अवकाश शामिल है। इसके अतिरिक्त 2 अवकाश जिला कलक्टर द्वारा घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर की बोर्ड परीक्षाओं का फरवरी और मार्च, दोनों माह में आयोजन प्रस्तावित बताया गया है।
पंचांग की शुरुआत में ही जारी होने से विद्यालयों में शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। पंचांग में विद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है। साथ ही नो बैग डे के बारे में भी उल्लेख करते हुए मार्गदर्शन दिया है।
ग्रीष्मकालीन अवकाशः- 17 मई से 20 जून 2026
से 19 सितंबर 2026 जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18
मध्यावधि अवकाशः-4 से 15 नवंबर 2026
राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 27 से 28 नवंबर 2026
शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक
प्रथम परख:- 13 से 15 मई 2026
द्वितीय परखः- 17 से 19 अगस्त
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 से 29 अक्टूबर
तृतीय परखः- 17 से 19 दिसंबर वार्षिक परीक्षाः 8 से 20 मार्च 2027
वर्षभर विद्यालयों का संचालन शिविरा पंचांग के अनुसार ही होता है। इसमें हर विषय का तिथिवार ब्यौरा रहता है। उसी अनुसार स्कूल चलेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश आगामी 17 मई से शुरू हो जाएंगे।
राजेन्द्र कुमार मेहता, एडीईओ, बारां
Updated on:
09 May 2026 01:29 pm
Published on:
09 May 2026 01:29 pm
